Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी : इफको द्वारा कृषि अधिकारी प्रशिक्षण का आयोजन

11 नवंबर 2026, शिवपुरी: शिवपुरी : इफको द्वारा कृषि अधिकारी प्रशिक्षण का आयोजन – कृषि, किसान एवं सहकारिता को समर्पित एक दिवसीय कृषि अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, शिवपुरी में गत  दिनों किया गया। इस कार्यक्रम में इफको के नवाचारों, उन्नत उर्वरकों और किसानों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें जिले भर से आए कृषि अधिकारियों और मैदानी अमले ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इफको भोपाल के राज्य विपणन प्रबंधक श्री आर.के.एस. राठौड़ तथा इफको किसान फाइनेंस दिल्ली से श्री अभिषेक कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य, कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार राठौर, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार भार्गव सहित सभी ब्लॉकों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी और आत्मा प्रभारी समेत लगभग 40 विभागीय स्टाफ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान श्री आर.के.एस.राठौड़ ने इफको के नवाचार उत्पादों, विशिष्ट उर्वरकों तथा किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी संकट हरण बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार ने किसानों के उत्थान के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और मृदा स्वास्थ्य (सॉयल हेल्थ) पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार भार्गव ने पराली मुक्त मध्यप्रदेश अभियान के तहत जिले में किए जा रहे प्रयासों से सभी को अवगत कराया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य ने वर्तमान में जिले में खाद वितरण की सुचारू व्यवस्था (टोकन प्रणाली), पराली प्रबंधन तथा बायो-डिकम्पोज़र एवं बायो-फर्टिलाइजर के उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समस्त फील्ड स्टाफ को प्रेरित करते हुए कहा कि वे नैनो यूरिया और नैनो डी.ए.पी. के फायदों को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाएं ताकि रासायनिक खादों का संतुलित उपयोग हो सके।कार्यक्रम का समापन इफको प्रतिनिधि श्री हरेराम बिरले के संबोधन और आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। इस अवसर पर इफको की समस्त फील्ड टीम भी विशेष रूप से मौजूद रही। इस प्रशिक्षण से मैदानी अमले को किसानों के बीच बेहतर कार्य करने और आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रचार-प्रसार करने में सुगमता मिलेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture