Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर: पारंपरिक से बहुफसली खेती तक का सफर, चीकू-अमरूद-नारियल और फूलों की खेती से संवार रहे आर्थिक स्थिति

11 नवंबर 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर: पारंपरिक से बहुफसली खेती तक का सफर, चीकू-अमरूद-नारियल और फूलों की खेती से संवार रहे आर्थिक स्थिति – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आलीराजपुर  जिले की कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने उन्नत कृषक भावला पिता बुतिया के खेत और बगीचे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषक से चर्चा कर उनकी खेती के तौर-तरीकों, नवाचारों और उन्नत कृषि अपनाने की प्रेरणा के स्रोत के बारे में जानकारी ली। किसान ने बताया कि पारंपरिक खेती के साथ उद्यानिकी फसलों और बहुफसली खेती को अपनाकर वे अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

पारंपरिक खेती छोड़ अपनाई बहुफसली खेती

कृषक  भावला ने बताया कि पहले वे पारंपरिक खेती के माध्यम से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। कुछ वर्षों पहले उद्यानिकी एवं कृषि विभाग से जुड़ने के बाद उन्होंने खेती के पुराने तरीकों में बदलाव किया और बहुफसली खेती (मल्टी फार्मिंग) को अपनाया। वर्तमान में उनके खेत में चीकू, अमरूद, नारियल सहित विभिन्न फलदार पौधे लगे हैं। इसके साथ ही वे फूलों की खेती भी कर रहे हैं। अलग-अलग फसलों को अपनाकर उन्होंने अपनी खेती को विविध रूप दिया है।

पपीते के बाद अब गेंदे की खेती से अच्छी आमदनी की उम्मीद

कृषक ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने पपीते की खेती की थी, जिससे अच्छी आमदनी हुई। इस वर्ष उन्होंने गेंदे के फूलों की खेती की है। दीपावली नजदीक होने के कारण फूलों की मांग बढ़ गई है और उन्हें अच्छे भाव मिल रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस साल गेंदे की खेती से पिछले वर्ष की तुलना में अधिक आय प्राप्त होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर ने की किसान के प्रयासों की सराहना

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने कृषक के प्रयासों और नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसान पारंपरिक खेती के साथ उद्यानिकी फसलों और बहुफसली खेती को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। इस तरह के प्रयास दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणादायी हैं। इस दौरान अनुभागीय अधिकारी राजस्व मनोज गरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture