नरसिंहपुर: किसानों का बकाया भुगतान नहीं करने पर महाकौशल शुगर मिल बचई की इकाई सील
11 नवंबर 2026, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर: किसानों का बकाया भुगतान नहीं करने पर महाकौशल शुगर मिल बचई की इकाई सील – गन्ना किसानों के बकाया भुगतान में लगातार लापरवाही बरतने तथा भुगतान के लिए दिए गए पोस्ट डेटेड चेक बाउंस होने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन की टीम ने महाकौशल शुगर मिल बचई की इकाई को सील कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि महाकौशल शुगर मिल बचई द्वारा गन्ना किसानों को बकाया भुगतान के एवज में पोस्ट डेटेड चेक दिए गए थे, लेकिन ये चेक लगातार बाउंस हो रहे थे। किसानों द्वारा इस संबंध में बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद मिल प्रबंधन द्वारा भुगतान प्रक्रिया में अपेक्षित सुधार नहीं किया गया। किसानों के बकाया भुगतान के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
उक्त कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर महेन्द्र पटेल, तहसीलदार अमित रिनाहिते, सहायक संचालक गन्ना डॉ. अभिषेक दुबे, नायब तहसीलदार राजीव नेमा, राजस्व निरीक्षक राजेश ठाकुर, पटवारी श्रीमती मेघा पंत सहित राजस्व विभाग का अमला मौजूद रहा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


