अब डाकघर के जरिए जांच के लिए भेजे जाएंगे बीज, खाद और कीटनाशकों के नमूने
12 नवंबर 2026, भोपाल: अब डाकघर के जरिए जांच के लिए भेजे जाएंगे बीज, खाद और कीटनाशकों के नमूने – किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद और कीटनाशक उपलब्ध कराने तथा नकली एवं घटिया कृषि उत्पादों पर अंकुश लगाने के लिए बिहार सरकार ने नई पहल की है। इसके तहत कृषि विभाग ने डाक विभाग के साथ समझौता किया है। अब बीज, उर्वरक और कीटनाशकों के नमूने जांच के लिए डाक के माध्यम से सीधे प्रयोगशालाओं तक भेजे जाएंगे। इससे नमूनों के सुरक्षित परिवहन के साथ उनकी जांच प्रक्रिया को भी अधिक व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।
निजी कूरियर पर निर्भरता होगी खत्म
इस समझौते के तहत कृषि उत्पादों के नमूनों को पूरी सुरक्षा और गोपनीयता के साथ संबंधित जांच प्रयोगशालाओं तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। अभी तक नमूनों को भेजने के लिए निजी कूरियर सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने से इस निर्भरता में कमी आएगी और नमूनों के परिवहन में होने वाली देरी को भी कम करने में मदद मिलेगी। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की मौजूदगी में इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया।
9,673 डाकघरों के नेटवर्क का मिलेगा लाभ
बिहार में डाक विभाग के 9,673 डाकघर केंद्रों का व्यापक नेटवर्क इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग जिलों और दूरस्थ क्षेत्रों से लिए गए नमूनों को जांच केंद्रों तक पहुंचना आसान होगा। सरकार की इस पहल का उद्देश्य कृषि बाजार में उपलब्ध बीज, खाद और कीटनाशकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है, ताकि किसानों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कृषि सामग्री मिल सके।
इस व्यवस्था से नमूनों की जांच में तेजी आने के साथ नकली और मिलावटी कृषि उत्पादों की पहचान करने में भी मदद मिलेगी। इससे किसानों के हितों की रक्षा होगी और खेती की लागत लगाकर खराब गुणवत्ता वाले उत्पादों के कारण होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


