Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

भावांतर योजना में सोयाबीन फसल बेचने पर मिलेगा एमएसपी का पूरा लाभ

10 अक्टूबर 2025, नर्मदापुरम: भावांतर योजना में सोयाबीन फसल बेचने पर मिलेगा एमएसपी का पूरा लाभ – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सोयाबीन उत्पादक किसानों के हित में भावांतर भुगतान योजना को प्रारंभ किया गया है। इस योजना के तहत किसानों को यदि फसल की बिक्री न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम दर पर होती है, तो उस अंतर की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी।

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिले में योजना की व्यापक जन जागरूकता हेतु कृषि विभाग द्वारा किसान संगोष्ठियों, किसान चौपालों, खेत पाठशालाओं एवं रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड पिपरिया के ग्राम डाबका में कृषि विभाग की कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री सभ्यता महोबिया द्वारा किसानों के मध्य भावांतर भुगतान योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों को योजना के उद्देश्य, पात्रता, पंजीयन प्रक्रिया एवं लाभ प्राप्त करने की संपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कृषकों को ई-उपार्जन पोर्टल पर 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक पंजीयन करने की सुविधा उपलब्ध है। किसान भाई अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (कियोस्क), सहकारी समिति या एमपी किसान पोर्टल के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं।

कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे समय पर पंजीयन कर योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें, जिससे उन्हें अपनी मेहनत का उचित मूल्य  मिले  और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें