राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर: एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत विभिन्न घटकों हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

23 जुलाई 2026, सीहोरसीहोर: एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत विभिन्न घटकों हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित – उद्यानिकी विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) अंतर्गत विभिन्न घटकों में अनुदान प्राप्त करने के लिए पात्र कृषकों से MPFSTS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 सहायक संचालक श्री जगदीश मुजाल्दा ने बताया कि योजना अंतर्गत बड़ी नर्सरी, नवीन बगीचों की स्थापना, ड्रैगन फ्रूट (ड्रिप सहित एवं ड्रिप रहित), आम, अमरूद, नींबू, संतरा एवं मौसंबी के सामान्य एवं उच्च घनत्व बगीचे (ड्रिप रहित), सब्जी क्षेत्र विस्तार (टमाटर एवं प्याज), पुष्प क्षेत्र विस्तार (कट फ्लावर, बल्ब्स फ्लावर एवं लूज फ्लावर), मसाला क्षेत्र विस्तार (बीजीय धनिया एवं कंदीय लहसुन), जीर्णोद्धार (टॉप वर्किंग), आई.एन.एम. (INM) एवं आई.पी.एम. (IPM), संरक्षित खेती अंतर्गत पॉलीहाउस/शेडनेट हाउस में उच्च कोटि की सब्जियों की खेती, प्लास्टिक मल्चिंग, फेंसिंग, फ्रूट बंच कवर, जैविक खेती अंतर्गत वर्मी कम्पोस्ट यूनिट (स्थायी ढांचा) एवं एचडीपीई वर्मी बेड, बागवानी यंत्रीकरण अंतर्गत 20 पीटीओ एचपी से कम क्षमता के ट्रैक्टर, 8 एच.पी. से अधिक क्षमता के पावर टिलर, नेपसेक स्प्रे पंप तथा फसलोत्तर प्रबंधन अंतर्गत कोल्ड स्टोरेज, राइपनिंग चैंबर एवं लो-कॉस्ट प्याज/लहसुन भंडारण संरचना सहित अन्य स्वीकृत घटकों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक किसान निर्धारित अवधि में MPFSTS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों में से पात्र हितग्राहियों का चयन संचालनालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से शासन के प्रचलित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। चयनित हितग्राहियों को नियमानुसार अनुदान का लाभ प्रदान किया जाएगा। योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी जिला उद्यानिकी कार्यालय, सीहोर अथवा संबंधित विकासखंड के उद्यानिकी कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture