Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर: कृषि रोडमैप के तहत आम-अमरूद की उन्नत खेती पर किसानों को मिला प्रशिक्षण  

11 सितंबर 2026, सीहोर: सीहोर: कृषि रोडमैप के तहत आम-अमरूद की उन्नत खेती पर किसानों को मिला प्रशिक्षण – केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (CISH ) लखनऊ के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि रोड में कार्यक्रम के अंतर्गत सीहोर जिले के विकासखंड भेरुंदा में कृषक प्रशिक्षण संपन्न हुआ। चयनित कृषकों कों अमरूद एवं आम फलोद्यान लगाने की उन्नत तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में CISH लखनऊ से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर के. के. श्रीवास्तव द्वारा  जलवायु के आधार पर अमरूद एवं आम फसल उत्पादन की खेती की उन्नत तकनीक के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने फलोद्यान की सघनता एवं उनके उत्पादन की जानकारी दी गई।

डॉ. अंशुमन सिंह द्वारा अमरूद, आम की विभिन्न किस्मों की उत्पादन, गुणवत्ता, भंडारण क्षमता, उर्वरक प्रबंधन एवं सिंचाई प्रबंधन, अमरूद फसल में ट्रेनिंग, प्रूनिंग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। डॉ. दीपक सिंह द्वारा फलोद्यान में लगने वाले कीट, रोगों के निदान की जैविक एवं रासायनिक नियंत्रण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

ग्राम सोठी के उन्नत शील कृषक चंद्रवीर सिंह भाटी के प्रक्षेत्र पर आम एवं अमरूद फसल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान जगदीश सिंह मुजाल्दा वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारीविजय कुमार वारिवा सहित भेरूदां, बुधनी, इछावर के कृषक एवं विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें