खंडवा: वृंदावन ग्रामों में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता संपन्न
03 नवंबर 2026, खंडवा: खंडवा : वृंदावन ग्रामों में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता संपन्न – देसी गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित “गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना” के अंतर्गत खंडवा जिले के 4 वृंदावन ग्रामों में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
उप संचालक पशु चिकित्सा डॉक्टर सी एस डावर ने बताया कि प्रतियोगिता में पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा निर्धारित मापदंडों के आधार पर गायों के दुग्ध उत्पादन का परीक्षण एवं सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि योजना का क्रियान्वयन एवं प्रतियोगिता का संचालन विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारियों डॉ. अनीष कश्यप, डॉ. कीर्ति सिंह, डॉ. रितिका अमलियार एवं डॉ. अमित व्यास द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के मूल्यांकन के पश्चात चारों ग्रामों में उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादन करने वाले पशुपालकों का चयन किया गया।
ये पशुपालक रहे विजेता – डॉ. डावर ने बताया कि चयनित पशुपालको में वृंदावन ग्राम बेड़ियांव में प्रथम स्थान पर श्री विनोद पिता गोकुल, द्वितीय स्थान पर श्री पिंटू, पिता सुंदरलाल पटेल, तृतीय स्थान पर श्री चंद्रशेखर, पिता गेंदालाल रहे। वृंदावन ग्राम जोगीबेड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री मोहन पिता सरदार सिंह, द्वितीय स्थान पर श्री सौरभ पिता महेश यादव, वृंदावन ग्राम अंजनिया कला में प्रथम स्थान पर श्री सोहन पिता श्यामलाल, द्वितीय स्थान श्री उत्तम पवार तथा वृंदावन ग्राम शाहपुरा में प्रथम स्थान पर श्री महेश, पिता छितर गुर्जर, द्वितीय स्थान पर श्री यशवंत पटेल रहे। प्रतियोगिता के बाद चयनित पशुपालकों को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक वृंदावन ग्राम में प्रथम पुरस्कार 1 लाख, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपए का प्रावधान है।
इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. सी. एस. डावर ने पशुपालकों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए इसकी पात्रता, पुरस्कार प्रावधानों एवं उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देशी गोवंश की नस्लों का संरक्षण, संतुलित पशु आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाकर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


