Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आलीराजपुर प्रदेश में अव्वल

 1.16 लाख से अधिक किसानों का हुआ पंजीयन

03 नवंबर 2026, आलीराजपुर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आलीराजपुर प्रदेश में अव्वल – कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ 2026 में जिले के किसानों का बीमा पंजीयन विशेष अभियान के माध्यम से किया गया। जिला प्रशासन के नेतृत्व एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से जिले में कुल 1,16,844 किसानों के आवेदन नेशनल क्रॉप इंश्योरेंस पोर्टल (NCIP) पर दर्ज किए गए हैं। इनमें 79,386 ऋणी एवं 37,458 अऋणी किसानों के आवेदन शामिल हैं।

 कलेक्टर ने  बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अऋणी किसानों के पंजीयन में आलीराजपुर जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन, कृषि विभाग, जनप्रतिनिधियों एवं मैदानी अमले के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं जैसे अतिवृष्टि, बाढ़, ओलावृष्टि, जलभराव, भूस्खलन, चक्रवात एवं बेमौसम बारिश सहित अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों से फसलों को होने वाले नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा एवं सहायता प्रदान करना है। कलेक्टर श्रीमती माथुर ने इस उपलब्धि पर संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें