Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ के कोकोड़ी में निर्माणाधीन माँ दंतेश्वरी मक्का प्लांट को देख क्षेत्र के किसानों में उत्साह

16 मार्च 2023, कोण्डागांव । छत्तीसगढ़ के कोकोड़ी में निर्माणाधीन माँ दंतेश्वरी मक्का प्लांट को देख क्षेत्र के किसानों में उत्साह – जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर ग्राम कोकोड़ी में निर्माणाधीन माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट का जिले के बड़ेकुरूसनार के किसानों ने भ्रमण किया। जिसमें किसानों ने निर्माणाधीन प्लांट के बारे में जाना । प्लांट के इंचार्ज अधिकारी रवि ने किसानों को पूरे प्लांट का भ्रमण कराते हुए प्लांट के बारे में बारीकियों से किसानों को बताया। वर्तमान में प्लांट के फर्मेटेंशन टैंक का सिविल वर्क लगभग पूर्ण है साथ ही लिक्विफिकेशन टैंक, कूलिंग टावर, स्टोरेज टैंक, एमसीसी रूम, पावर प्लांट निर्माण, साईलो निर्माण का कार्य अभी तीव्र गति से चलाया जा रहा है । किसान निर्माणाधीन प्लांट को देख कर बहुत खुश हुए । प्लांट के इंचार्ज ने किसानों को बताया की प्लांट निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और जून माह में निर्माण कार्य पूर्ण कर प्लांट प्रारम्भ कर दिया जाएगा ।

बड़ेकुरूसनार के किसान महेश यादव और सुखलाल दीवान ख़ुशी जताते हुए बोले की  प्लांट को देख कर बहुत ख़ुशी हुई आने वाले समय में जब प्लांट बन कर तैयार हो जाएगा तब हमारे जैसे इस क्षेत्र के किसानों को अपने फसल की बिक्री के लिए  दरदृदर भटकने की जरूरत नही पड़ेगी।  आगे महेश यादव कहते हैं कि जिले में प्लांट बनने की ख़ुशी में इस बार क्षेत्र के किसान सबसे अधिक अपने खेतो में मक्का की फसल लगायें हैं । चूंकि पहले बिचौलियों के पास मक्का बिक्री करते थे पर अब सीधे प्लांट में सरकार  द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपना मक्का बेच सकेंगे।

महत्वपूर्ण खबर: देश का दूसरा मिलेट कैफे छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुआ शुरू

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile