राज्य कृषि समाचार (State News)

एसडीएम सोयाबीन खरीदी केंद्रों का करें निरीक्षण- कलेक्टर सागर

03 दिसंबर 2024, सागर: एसडीएम सोयाबीन खरीदी केंद्रों का करें निरीक्षण- कलेक्टर सागर – कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने समय सीमा बैठक में सोयाबीन खरीदी की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि वे खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करें।

मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में सोयाबीन खरीदी का कार्य किया जा रहा है।  किसानों की  उपज की समय पर खरीदी हो तथा उनका भुगतान हो सके इसके लिए कलेक्टर के द्वारा सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि वे  सोयाबीन खरीदी केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। स्टॉक पंजी देखें तथा  किसानों से चर्चा करें तथा  उन्हें आ रही समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र संचालक भी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

Advertisement
Advertisement

उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 1 लाख 55 हजार क्विंटल सोयाबीन की खरीदी हो चुकी है। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि खरीदा जाने वाला सोयाबीन गुणवत्ता पूर्ण हो एवं नमी युक्त ना हो।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement