Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मूंग खरीदी केन्द्रों का करें सघन निरीक्षण- कलेक्टर सागर

30 जुलाई 2024, सागर: मूंग खरीदी केन्द्रों का करें सघन निरीक्षण- कलेक्टर सागर –  जिले के सभी मूंग खरीदी केन्द्रों का सभी राजस्व अधिकारी लगातार निरीक्षण करें एवं गड़बड़ी पाए जाने पर मूंग खरीदी केंद्र को सील कर पुलिस कार्रवाई करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने दिए।

कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी मूंग खरीदी केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करें एवं गड़बड़ी मिलने पर पुलिस कार्रवाई भी सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि सभी खरीदी केन्द्रों पर जाकर स्टॉक पंजी देखें एवं मौके पर स्टॉक की गई मूंग की जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने तौल कांटे की भी जांच करने के निर्देश दिए।  शासन के निर्देशानुसार सभी सुविधा उपलब्ध हैं कि नहीं इसकी भी जांच की जावे। परिवहन की गई मूंग का भी रजिस्टर देखें एवं मौके पर मौजूद मूंग स्टाक की जानकारी परिवहन की गई मूंग की जानकारी का मिलान करें।

कलेक्टर श्री आर्य ने निर्देश दिए कि मूंग खरीदी केन्द्रों पर  किसानों  से भी चर्चा करें और देखें  कि  खरीदी केन्द्रों पर तुलाई समय पर की जा रही है या नहीं इसकी जानकारी भी लें। कलेक्टर श्री आर्य के निर्देश के बाद सभी एसडीएम, तहसीलदार द्वारा मूंग खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण शुरू किया गया जो की लगातार जारी रहेगा I

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com