Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एसडीएम सोयाबीन पंजीयन केंद्रों का सतत निरीक्षण करेंगे

28 सितम्बर 2024, उज्जैन: एसडीएम सोयाबीन पंजीयन केंद्रों का सतत निरीक्षण करेंगे –  कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिले में बाढ़ -अतिवर्षा से जनहानि और फसलों की हानि के संबंध में तहसीलवार विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने फसल नुकसानी के संबंध में जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आरसीएमएस में पीओ लॉगिन और रीडर लॉगिन के प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई संतोषजनक नहीं हैं। सभी एसडीएम ऐसे सभी प्रकरणों को त्वरित रूप से दर्ज कराएं। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की भी तहसीलवार समीक्षा कर हर तहसील में प्रतिदिन लगभग 2000 फार्मर रजिस्ट्रेशन किए जाने के निर्देश सभी तहसीलदारों को दिए। बताया गया कि जिले में कुल 270000 हजार फार्मर रजिस्ट्री किया जाना है।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि समर्थन मूल्य पर सोयाबीन उपार्जन के लिए जिले में पंजीयन कार्य प्रारंभ हो गए हैं। सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में बनाए गए पंजीयन केंद्रों का सतत निरीक्षण करें और किसानों को पंजीयन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। एसडीएम अपने क्षेत्र में किसान संगठनों की बैठक भी आयोजित कर उन्हें सोयाबीन उपार्जन और खाद की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति के संबंध में जानकारी दें। आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्ष आयु के बुजुर्गों के पंजीयन के लिए भी व्यवस्थित कार्य योजना बनाकर उसे क्रियान्वित किया जाएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com