Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर में रिसोर्स पर्सन के लिए 15 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

04 सितम्बर 2024, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर में रिसोर्स पर्सन के लिए 15 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित – प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत सहायक संचालक उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण नरसिंहपुर के कार्यालय में जिला व क्षेत्रीय स्तर पर लाभार्थियों को हेंड होल्डिंग सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला रिसोर्स पर्सन रखे जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। ये आवेदन सादे कागज में योग्यता संबंधी दस्तावेजों के साथ 15 सितम्बर तक कार्यालयीन समय में प्रस्तुत किये जा सकते हैं।

सहायक संचालक (उद्यान ) ,नरसिंहपुर ने बताया कि आवेदक के पास ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, संस्थान से प्रौद्योगिकी, खाद्य इंजीनियरिंग में डिप्लोमा व डिग्री होना आवश्यक है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को प्रौद्योगिकी उन्नयन नये उत्पादों के विकास गुणवत्ता आश्वासन खाद्य सुरक्षा प्रबंधन के संबंध में परामर्श सेवाएं प्रदान करने का 3 से 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिये। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योग्य व्यक्ति उपलब्ध नहीं हो तो खाद्य प्रसंस्करण उद्योग बैंकिंग, डीपीआर तैयार करने और ट्रेनिंग में अनुभव रखने वाले व्यक्तियों को नियुक्त किया जा सकता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com