Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को फ़सलों के हुए नुकसान का मुआवज़ा देने के लिए एक्शन में पंजाब सरकार

वैसाखी पर किसानों को दिया जायेगा मुआवज़ा

06 अप्रैल 2023, चंडीगढ़: किसानों को फ़सलों के हुए नुकसान का मुआवज़ा देने के लिए एक्शन में पंजाब सरकार – वैसाखी के त्योहार से पहले किसानों की फ़सल के नुकसान का मुआवज़ा यकीनी बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधायकों और अधिकारियों को गिरदावरी की प्रक्रिया में तेज़ी लाने और किसानों की समस्याओं के निपटारे के लिए फील्ड के दौरे बढ़ाने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विधायकों को किसानों को मिल कर उनकी शिकायतें सुननी चाहिएं। इसी तरह अधिकारियों को यह यकीनी बनाना चाहिए कि विशेष गिरदावरी जल्द मुकम्मल की जाये जिससे हम वैसाखी से पहले मुआवज़े की अदायगी कर सकें।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह निजी तौर पर इस सारी मुहिम की रोज़मर्रा के आधार पर निगरानी कर रहे हैं जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि प्रभावित किसानों को पारदर्शी ढंग और तेज़ी के साथ मुआवज़ा दिया जाये। भगवंत मान ने कहा कि क्योंकि वह एक सांझे परिवार के साथ सम्बन्ध रखते हैं, इसलिए वह निजी तौर पर किसानों के दुख-दर्द से अवगत हैं और उनको बनता मुआवज़ा देना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गिरदावरी के दौरान सरकारी तंत्र की किसी भी स्तर पर किसी भी तरह की ढील या कोताही बर्दाश्त नहीं किया जायेगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )