Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

लम्पी से लड़ाई अभियान, नियंत्रण हेतु टीकाकरण जारी

28 सितम्बर 2022, बुरहानपुर: लम्पी से लड़ाई अभियान, नियंत्रण हेतु टीकाकरण जारी – जिले में लम्पी वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में पशुओं का टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। टीकाकरण कार्य पशुपालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोपहर 2:00 बजे के बाद से देर रात तक किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम डवालीखुर्द से गत दिवस मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा “लम्पी से लड़ाई अभियान”की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हरी झंडी दिखाकर टीकाकरण टीम को रवाना किया था, जिले में लम्पी वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कुल 36 टीकाकरण टीम गठित की गई है,जिसमें जनपद पंचायत बुरहानपुर अंतर्गत 19 टीम तथा जनपद पंचायत खकनार अंतर्गत 17 टीमें शामिल हैं, इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम में वॉलिंटियर्स एवं गौसेवक के द्वारा भी टीकाकरण टीम को सहयोग दिया जा रहा है वही इस अभियान से जुड़ते हुए लम्पी योद्धाओं द्वारा वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है।

महत्वपूर्ण खबर: किसान अब 1.60 लाख रुपये तक का ऋण  मोबाइल से ही स्वीकृत करा सकेंगे

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें