Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

कसरावद में पीएम कृषक सूर्य मित्र योजना कार्यशाला आयोजित

24 जनवरी 2026, खरगोन: कसरावद में पीएम कृषक सूर्य मित्र योजना कार्यशाला आयोजित – प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना कुसुम-बी के अंतर्गत किसानों को सोलर पंप के माध्यम से लाभान्वित करने के उद्देश्य से नवकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा कसरावद में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, अनुदान एवं सोलर पंप के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान कर उन्हें योजना का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।        

प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के नाम से संचालित कुसुम-बी अंतर्गत कृषकों के खेतों में ऑफ ग्रिड सोलर पंपों की स्थापना की जाती है। योजना में किसानों को 1 एच.पी. से 7.5 एच.पी. तक क्षमता के पम्प पर 90 प्रतिशत सब्सिडी (अनुदान) दिये जाने का प्रावधान किया गया है। योजनांतर्गत 1 से 7.5 हार्स पावर तक के सोलर पंप की बेंचमार्क लागत का 30 प्रतिशत अनुदान भारत सरकार द्वारा दिये जाने का प्रावधान है। सोलर पंप की वास्तविक लागत का लगभग 10 प्रतिशत कृषक अंशदान व लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा कृषक ऋण राशि के रूप में लिया जाने का प्रावधान किया गया है, जिसका ब्याज सहित भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।        

शिविर के दौरान कसरावद तहसील के 20 कृषकों की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा क्लस्टर इनफॉर्मेशन फाइल तैयार की गई। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के श्री महेंद्र वरकड़े एवं राहुल ढाकरे द्वारा क्लस्टर इनफॉर्मेशन फाइल का कार्य किया गया। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग निगम के श्री इमरान खान द्वारा कुसुम-बी योजना की जानकारी कृषकों को प्रदान की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें