एसडीएम सिवनी मालवा ने किसान संगठनों के साथ की बैठक
17 जुलाई 2026, नर्मदापुरम: एसडीएम सिवनी मालवा ने किसान संगठनों के साथ की बैठक – कलेक्टर नर्मदापुरम के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा श्री विजय राय ने स्थानीय किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मूंग उपार्जन, खाद वितरण तथा क्षेत्र की कानून व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
बैठक में एसडीएम श्री राय ने किसान संगठनों से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
बैठक में बताया गया कि खाद वितरण के लिए ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन व्यवस्था लागू की गई है। यदि तकनीकी कारणों से किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो उसका नियमानुसार निराकरण किया जा रहा है। साथ ही किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एसडीएम श्री राय ने स्पष्ट किया कि किसान संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त मांगों, सुझावों एवं ज्ञापनों को निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत शासन को प्रेषित किया जाता है, जहां नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाती है।
बैठक के अंत में उन्होंने सभी किसान संगठनों एवं प्रतिनिधियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

