Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

महिलाओं को सब्जी उत्पादन की उन्नत तकनीक सिखा रहे वैज्ञानिक

07 नवम्बर 2020, टिकमगढ़।महिलाओं को सब्जी उत्पादन की उन्नत तकनीक सिखा रहे वैज्ञानिक – कृषि विज्ञान केन्द्र, टीकमगढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी. एस. किरार, वैज्ञानिक डा. यू. एस. धाकड़, वैज्ञानिक एस.के.सिंह एवं डा. आर. के. प्रजापति द्वारा विगत दिवस गांव माडूमार में महिलाओ को उन्नत तकनीक से सब्जी उत्पादन पर प्रषिक्षण दिया गया । वैज्ञानिको ने गोभी वर्गीय फूलगोभी एवं पत्तागोभी की उन्नत किस्मो, ऊॅंची क्यारी बनाकर रोपणी तैयार करना, उचित मात्रा में उर्वरको का उपयोग एवं निदाई-गुडाई एवं सिंचाई का उचित समय के बारे में विस्तार से बताया गया। फूलगोभी का गुणवत्तायुक्त फूल पैदा करने में सूक्ष्म पोषक तत्वों के बारे में बताया गया और सफेद फूल प्राप्त करने के लिये फूल के ऊपर की पत्तियों को आपस में बॉध देवे, गोभियों में पत्ती खाने वाली इल्लियो एवं रस चूसक कीड़ो के नियंत्रण के बारे में रासायनिक एवं जैविक दवाओं के बारे में भी बताया गया। महिलाओं ने सब्जीत्पादन में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया।

महत्वपूर्ण खबर : रबी फसल की उत्पादकता कैसे बढाएं किसान भाई

सब्जी की खेती में शुरुआती अवस्था में लागत अधिक आती है उस समय पूंजी की व्यवस्था करना कठिन कार्य होता है और सब्जियों का उच्च गुणवत्ताबीज नही मिल पाता है कई बार बीज खराब निकल जाता है जिससे पूरी मेहनत एवं लागत बेकार चली जाती है और कई बार कीडे बीमारी से भी नुकसान हो जाता है। इन समस्याओं के समाधान हेतु वैज्ञानिकों ने सलाह दी कि आप कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क/जानकारी लेकर बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर मुख्यमंत्री की योजना से बिना ब्याज के खेती के लिये राषि प्राप्त करें और उन्नत किस्म का बीज खरीदने और कीड़े-बीमारियों के उचित नियंत्रण हेतु सही दवा खरीदने के पहले कीट व रोगग्रस्त पौधे को लेकर वैज्ञानिक एवं उद्यानिकी अधिकारियों से परामर्ष लेकर विष्वसनीय दुकान से बीज एवं दवाएं खरीदने की सलाह दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile