छिंदवाड़ा जिले में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी
22 जुलाई 2026, इंदौर: छिंदवाड़ा जिले में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, देश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन , ग्वालियर , रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर चंबल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। मध्यप्रदेश में 1 जून से 22 जुलाई तक दीर्घावधि औसत से ११ % कम वर्षा हुई। पूर्वी मप्र में औसत से -15 % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 08 % कम वर्षा हुई है ।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – अति भारी वर्षा – मकसूदगढ़ 174.0, कुंभराज 130.0, जयसिंह नगर 130.0, गोहरगंज 128.0, सुल्तानपुर में 122.0 मिमी दर्ज़ हुई। जबकि भारी वर्षा – बुदनी 114.0, नर्मदा पुरम 105.6, पोहरी 103.0, रेहटी 84.2, बैरसिया 82.2, शमशाबाद 75.0, पचौर 74.0, सोहागपुर ( नर्मदापुरम) 73.0, बुढ़ार 71.0, लाल बर्रा 70.3, बैहर 70.0, मलाजखंड 69.0, नसरुल्लागंज 68.0, अमरपुर 67.3, परसवाड़ा 67.0, खिलचीपुर 65.2, करेली 65.0, इछावर में 65.0 मिमी दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण , उत्तरी मध्यप्रदेश के मध्य भागों के ऊपर स्थित है , जो अब मध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊं चाई तक विस्तृत है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण -पूर्व की ओर झुक रहा है। मानसून द्रोणिका ( ट्रफ ) मध्य समुद्र तल पर अब बीकानेर, वन स्थली विद्या पीठ , गुना, दमोह, पेंड्रा रोड़ , मेदिनीपुर से होते हुए दक्षिण – पूर्व की ओर उत्तर – पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। साथ ही चक्रवाती परिसंचरण भी विस्तृत है। पूव- पश्चिम शियर जोन लगभग 22° उत्तरी अक्षांश के आसपास लगातार बना हुआ है और चक्रवाती परिसंचरण से होते हुए ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ , उत्तरी पाकिस्तान और संलग्न उत्तरी पंजाब के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में जम्मू और संलग्न क्षेत्रों के ऊपर स्थित है।
पूर्वनुमान – मौसम केंद्र ने छिंदवाड़ा जिले में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाओं के साथ अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है , जबकि नर्मदा पुरम, बैतूल, सिवनी और पांढुर्ना जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया , कटनी, पन्ना , दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर ,बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, अनुपपुर, डिंडोरी , जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सागर जिलों में अनेक स्थानों पर तथा भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रतलाम, उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्ना जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

