राज्य कृषि समाचार (State News)

मंदसौर और नीमच जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट

28 जुलाई 2025, इंदौरमंदसौर और नीमच जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  पिछले  24  घंटों  के दौरान,  मध्यप्रदेश  के रीवा संभाग के जिलों में कहीं- कही;जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों  पर;  नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अनेक स्थानों  पर; भोपाल, इंदौर, उज्जैन,  ग्वालियर एवं  चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम  मुख्यतः शुष्क  रहा ।          

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – सिंगोली-263.3, ब्यावरा 186.4, सुसनेर 180.4, भानपुरा 180.0, जीरापुर 177.0,  खिलचीपुर 145.6, मनासा 144.0, गरोठ 142.2, जावद 136.0, नीमच 105.0,सुवासरा 96.2, नलखेड़ा 96.0, बड़ौद 95.0, शामगढ़ 87.2, संजीत 86.0, राजगढ़ 80.4, चाचौड़ा 75.0,  मल्हारगढ़ 70.0, पचोर 70.0, सीतामऊ 68.6, कयामपुर 66.0, भावगढ़ 66.0, आलोट 66.0, नरसिंहगढ़ 64.0, ताल 62.0, मकसूदनगढ़ 56.0, धुंधड़का 46.0, आगर 45.0, अलीराजपुर 42.0, बमोरी 40.0, हरसूद 40.0, कुंभराज 35.0, मंदसौर 35.0, गुलाना 35.0,  कट्ठीवाड़ा 34.0, झार्डा  32.0, बड़ौदा 30.0, मुरैना 29.0,  मक्सी  (  माकड़ौन  ) 29.0, नबीबाग 28.7, सैलाना 28.0, भोपाल 27.1, इंदरगढ़ 27.0, अरेरा हिल्स  26.8, सारंगपुर 26.0, शुजालपुर 25.0, तराना 25.0, लटेरी24.2, कालापीपल 24.0, दही 23.0, राघौगढ़ 23.0, जावरा 23.0, मोमन बड़ोिदया 23.0, कराहल 23.0, चितरंगी  22.1, परसवाड़ा 22.0, धरमपुरी  टप्पा  22.0, सेंवढ़ा  21.0, शाजापुर 21.0, तिरला 20.0, बाग 20.0, रावटी 20.0,  उज्जैन  20.0,  महिदपुर 20.0, शमशाबाद 20.0, गोहद 19.0, धार 18.0, सिंहावल  18.0, नागदा 18.0, अंबाह 17.0, पिपलोदा 17.0, श्यामपुर 17.0,  टोंक खुर्द 16.0, रतलाम 16.0, बीरपुर 16.0, सिरोंज  16.0, घाटीगांव 15.3, भीमपुर 15.0, मऊ 15.0, आरोन 15.0, शाहगढ़ 15.0, नालछा 14.2, मेघनगर 14.0, उदयपुरा 14.0, इछावर 14.0, विजयपुर 14.0, बैराड़ 14.0, बदनावर 13.1, सि वनी मालवा 13.0, सीहोर 13.0,  खाचरौद 13.0, जैसीनगर 12.3, डिंडोरी  12.2, झाबुआ 12.2, राणापुर 12.2, बाजना 12.0, उदयगढ़ 11.4,  जोबट  11.1,बैरसिया  11.1, डबरा 11.1, भाभरा 11.0,  चाचरिया पाटी 11.0, पेटलावद 11.0, अलीपुर 11.0, बरेली 11.0, छिंदवाड़ा 10.2,  खिरकिया 10.2, टिमरनी 10.2, रामा 10.1, उदयनगर 10.0 और  कसरावद में 10.0  मि मी वर्षा दर्ज़ की गई।  नीमच में अत्यधिक भारी वर्षा , राजगढ़, आगर और मंदसौर में अति भारी वर्षा  तथा गुना  और रतलाम में भारी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 28  जुलाई तक दीर्घावधि औसत से मप्र में 54  % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मप्र में  औसत से 66 % तथा पूर्वी मप्र में औसत से 44  % अधिक  वर्षा हो चुकी है।  

मौसमी परिस्थितियां – उत्तर -पश्चिम मध्यप्रदेश  और उससे सटे पूर्वी   राजस्थान  पर बना निम्न  दबाव का क्षेत्र आज सुबह 8:30 बजे भारतीय समयानुसार उसी  क्षेत्र में  बना रहा। इससे जुड़ा चक्रवातीय  परिसंचरण समुद्र  तल से 5.8 कि मी ऊपर तक फैला हुआ  है और ऊंचाई  के साथ  दक्षिण -पश्चिम  की ओर झुका  हुआ  है। एक  ट्रफ   उत्तर – पूर्वी  अरब सागर से गुजरात, पूर्वी   राजस्थान ,  उत्तर – पश्चिम   मध्यप्रदेश  औरउससे सटे  पूर्वी पर बने निम्न  दबाव  के क्षेत्र  से जुड़े  चक्रवातीय परिसंचरण  से होकर दक्षिण – पूर्वी  उत्तर प्रदेश  तक विस्तृत है।  वर्तमान में मानसून  ट्रफ ,  द्रोणिका  श्री  गंगानगर, झुंझुनू,  उत्तर – पश्चिम  मध्यप्रदेश  और उससे सटे पूर्वी  राजस्थान  पर बने निम्न दबाव के  केंद्र ,  पन्ना , डाल्टन गंज, पुरुलिया  से होकर  पूर्व- दक्षिण – पूर्व  की ओर  उत्तर – पूर्वी  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय  परिसंचरण   दक्षिणी   पंजाब और निकटवर्तीय क्षेत्रों में सक्रिय है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने मंदसौर और नीमच जिलों में कुछ स्थानों पर झंझावात /वज्रपात के साथ अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि विदिशा , राजगढ़, शाजापुर, गुना, अशोकनगर एवं  शिवपुरी जिलों में कुछ स्थानों पर झंझावात /वज्रपात के साथ अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रायसेन, सीहोर ,  नर्मदापुरम,  खरगोन , इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, आगर,  ग्वालियर ,  दतिया , मुरैना, श्योपुर कलां, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, टीकमगढ़ तथा  निवाड़ी जिलों में अनेक स्थानों पर झंझावात /वज्रपात के साथ  भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई जिलों में झंझावत और  वज्रपात के साथ कुछ /अनेक /अधिकांश स्थानों पर  वर्षा  या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements