Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सात जिलों में भारी वर्षा की संभावना

27  जुलाई 2022, इंदौर: सात जिलों में भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र ,भोपाल के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के शहडोल, रीवा,जबलपुर और चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा सागर, नर्मदापुरम,भोपाल,इंदौर,उज्जैन और ग्वालियर संभागों के जिलों में कई जगह वर्षा दर्ज़ की गई। मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में वर्षा का दौर जारी है।

मौसम केंद्र द्वारा जारी दोपहर के बुलेटिन में देवास,बैतूल ,नर्मदापुरम,छिंदवाड़ा ,सीधी, सिवनी और बालाघाट जिले में भारी वर्षा के साथ क्रमिक वज्रपात की सम्भावना व्यक्त की गई है। जबकि सीहोर, रायसेन,विदिशा, इंदौर, खरगोन,धार, खण्डवा,सागर,मंडला, डिंडोरी, शहडोल ,सतना ,रीवा,सिंगरौली,हरदा, उमरिया, भिंड, मुरैना,छतरपुर, कटनी , पन्ना और दमोह जिलों में मध्यम वर्षा और क्रमिक वज्रपात संभावित है। जबकि गुना,अशोकनगर,शिवपुरी,भोपाल उज्जैन, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, नरसिंहपुर, आगर, राजगढ़,शाजापुर,नीमच,रतलाम,मंदसौर ,अनूपपुर,श्योपुर,ग्वालियर,दतिया,टीकमगढ़,निवाड़ी और जबलपुर जिलों में हल्की वर्षा और वज्रपात की संभावना है।

महत्वपूर्ण खबर: सिंचाई उपकरण हेतु 27 जुलाई से 4 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile