Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विकसित कृषि संकल्प यात्रा: गांव-गांव किसान सभा में दी जानकारी

06 जून 2025, पन्ना: विकसित कृषि संकल्प यात्रा: गांव-गांव किसान सभा में दी जानकारी – भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। इसी तारतम्य में पन्ना जिले में कृषि विज्ञान केन्द्र एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग पन्ना के प्रयासों से विकसित कृषि संकल्प यात्रा गांव गांव तक पहुंच रही है।

विकसित कृषि संकल्प यात्रा के माध्यम से उन्नत कृषि तकनीक, ग्रीष्मकालीन फसलों की समसामयिक सलाह, नरवाई प्रबंधन, ड्रोन तकनीक, खरीफ बागवानी फसलों की तैयारी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधारित उर्वरकों का प्रयोग, प्राकृतिक कृषि एवं भारत सरकार द्वारा संचालित कृषि एवं संबंधित विभागीय योजनाओं के बारे में किसानों को संगोष्ठी के माध्यम से आवश्यक जानकारी दी जा रही है।

गत दिनों  विकासखंड पन्ना की ग्राम पंचायत जनवार, जरधोवा, कंुजवन, गहरा एनएमडीसी, जरूआपुर तथा मनौर में किसान सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विकसित कृषि संकल्प टीम के प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पी.एन. त्रिपाठी, डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ. रितेश बागोरा, जयचंद लोधी, धर्मेन्द्र सिंह, नवीन कुमार सहित कृषि संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com