Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

‘बरदान’ बीज उपचार दवा से प्रभावित हुई सोयाबीन फसल, डीलर का लाइसेंस निलंबित; कंपनी समेत 2 पर FIR दर्ज

10 जुलाई 2026, भोपाल: ‘बरदान’ बीज उपचार दवा से प्रभावित हुई सोयाबीन फसल, डीलर का लाइसेंस निलंबित; कंपनी समेत 2 पर FIR दर्ज – मध्यप्रदेश के धार जिले की बदनावर तहसील के ग्राम दत्तीगारा में अमानक बीज उपचार दवा ‘बरदान’ के उपयोग से सोयाबीन फसल प्रभावित होने के मामले में कृषि विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। किसानों की शिकायत के बाद विभाग ने संबंधित डीलर का कीटनाशी विक्रय लाइसेंस निलंबित कर दिया है। साथ ही दवा कंपनी के संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम दत्तीगारा के किसान प्रहलाद सिंह राठौर सहित क्षेत्र के 35 किसानों ने सोयाबीन की बुवाई के दौरान ‘बरदान’ बीज उपचार दवा का उपयोग किया था। दवा के इस्तेमाल के बाद किसानों ने शिकायत की कि फसल की वृद्धि सामान्य नहीं हो रही है और कई खेतों में अंकुरण भी प्रभावित हुआ है।

निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, लाइसेंस निलंबित

शिकायत मिलते ही कृषि विभाग की टीम ने कानवन स्थित महावीर इंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से फर्म का कीटनाशी विक्रय लाइसेंस निलंबित कर दिया। दुकान में उपलब्ध ‘बरदान’ दवा के पूरे स्टॉक को जब्त (सीज) कर लिया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

दवा के नमूने जांच के लिए भेजे

कृषि विभाग ने दवा की गुणवत्ता की जांच के लिए उसके नमूने लेकर फरीदाबाद स्थित प्रयोगशाला भेज दिए हैं। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में अन्य किसानों के खेतों का सर्वे भी लगातार किया जा रहा है, ताकि नुकसान की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

डीलर और कंपनी संचालक पर दर्ज हुई FIR

विभागीय जांच के आधार पर कानवन पुलिस थाने में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कीटनाशी अधिनियम की धारा 29 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 318(3) के तहत महावीर इंटरप्राइजेज, कानवन के प्रोपराइटर दिनेश जैन और गुजरात बायों इन्सेक्टीसाइड, इंदौर के प्रोपराइटर राजकुमार चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति या कंपनी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की गहन जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture