राज्य कृषि समाचार (State News)एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: नरवाई प्रबंधन हेतु उन्नत कृषि यंत्रों पर मिलेगा 6 लाख तक का भारी अनुदान

12 सितम्बर 2025, भोपाल: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: नरवाई प्रबंधन हेतु उन्नत कृषि यंत्रों पर मिलेगा 6 लाख तक का भारी अनुदान – मध्यप्रदेश के कृषि विभाग ने किसानों के लिए खुशखबरी दी है। अब किसानों को हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर जैसे उन्नत कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान मिलेगा। योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुँच सके, इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान भाई आवेदन पत्र के साथ 4,500 रुपये (हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर के लिए) और बेलर के लिए 15,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट, जिले के सहायक यंत्री – कृषि विभाग के नाम से संलग्न कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह योजना नरवाई प्रबंधन को बढ़ावा देने और खेती को अधिक उन्नत व लाभकारी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत किसानों को हैप्पी सीडर पर ₹86,400, सुपर सीडर पर ₹1,20,000, स्मार्ट सीडर पर ₹90,200 और बेलर पर ₹6,60,000 तक का अनुदान दिया जाएगा। जिले के इच्छुक किसान www.dbt.mpdage.org वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आधुनिक कृषि यंत्रों से आसान होगी बुवाई

हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर जैसे उन्नत यंत्रों की मदद से किसान धान, मूँग, गेहूँ और सोयाबीन की कटाई के तुरंत बाद बुवाई कर सकते हैं। ये यंत्र एक साथ खेत की जुताई, बीज बुवाई और खाद देने का काम करते हैं। इससे बुवाई में लगने वाले समय और लागत दोनों में कमी आती है। साथ ही, पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होता।

पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में अहम कदम

किसान को बताया गया है कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरक क्षमता कम हो जाती है और मिट्टी में रहने वाले केंचुए व लाभकारी सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं, जिससे फसल उत्पादन पर बुरा असर पड़ता है। इस कारण, किसानों से अपील की गई है कि वे हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर जैसे आधुनिक यंत्रों का उपयोग करें, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करें और शासन की इस लाभकारी योजना का पूरा लाभ उठाएं।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement