Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

भारत में CNH का नया ट्रैक्टर प्लांट, न्यू हॉलैंड ब्रांड को मिलेगी बढ़त

10 सितम्बर 2025, नोएडा: भारत में CNH का नया ट्रैक्टर प्लांट, न्यू हॉलैंड ब्रांड को मिलेगी बढ़त – न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी CNH भारत में अपना चौथा ट्रैक्टर प्लांट लगाने जा रही है। कंपनी का लक्ष्य है कि अभी जो 4.5% मार्केट शेयर है, उसे बढ़ाकर दो अंकों (डबल डिजिट) तक पहुँचाया जाए।CNH भारत को अपनी वैश्विक रणनीति का केंद्र बना रही है। इसके लिए कंपनी यहाँ उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है, इंजीनियरिंग टीम को और मज़बूत कर रही है और नए-नए उत्पाद लाकर बाज़ार में अपनी पकड़ मज़बूत कर रही है।

भारत CNH के लिए सबसे तेज़ी से बढ़ते बाज़ारों में से एक है। कंपनी मजबूत सप्लाई चेन, कम लागत और कुशल मानव संसाधन का उपयोग कर उत्पादन बढ़ा रही है, भारत को टेक्नोलॉजी व रिसर्च हब बना रही है और किसानों की ज़रूरतों के हिसाब से नए उत्पाद ला रही है। ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ विज़न के तहत ग्रेटर नोएडा प्लांट से भारत का पहला कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर लॉन्च किया गया है और यहाँ बने उत्पाद 80 से अधिक देशों में निर्यात हो रहे हैं।

गेरिट मार्क्स, सीईओ, सीएनएच

CNH के सीईओ गेरिट मार्क्स ने कहा कि भारत अब सिर्फ एक बाज़ार नहीं, बल्कि कंपनी की वैश्विक विकास रणनीति का अहम हिस्सा है। मेड-इन-इंडिया कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर, रिसर्च और सप्लाई चेन हब के रूप में भारत भविष्य की दिशा तय कर रहा है। यहाँ की प्रतिभा और लागत लाभ कंपनी को नवाचार, विस्तार और बेहतर मूल्य देने में मदद करते हैं। CNH भारत में अपनी उपस्थिति और मज़बूत करेगी तथा कृषि और निर्माण क्षेत्र के लिए उन्नत समाधान उपलब्ध कराती रहेगी। गेरिट ने बताया कि CNH भारत में चौथा ट्रैक्टर प्लांट लगाने की योजना बना रही है। कंपनी की वार्षिक उत्पादन क्षमता 70,000 यूनिट है, जिसमें से 60,000 का उपयोग हो रहा है। 2024–25 में 51,000 ट्रैक्टर बेचे गए, जिनमें 37,000 भारत में और 14,000 निर्यात किए गए। इन निर्यातों में 30% अमेरिका और 70% यूरोप व अन्य बाज़ारों में गया। उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिका में टैरिफ की बाधा जल्द ही दूर हो जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
नरिंदर मित्तल, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, सीएनएच इंडिया

CNH इंडिया के प्रेसिडेंट और एमडी नरिंदर मित्तल ने कहा कि कंपनी भारत में बड़ी संभावनाएँ देख रही है और उसके निवेश ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मज़बूत करते हुए देश को निर्माण, टेक्नोलॉजी और सोर्सिंग में अग्रणी बना रहे हैं। कंपनी रोजगार सृजन, खेती में मशीनीकरण और किसानों की उत्पादकता व आय बढ़ाने पर काम कर रही है। मित्तल ने बताया कि CNH न्यू हॉलैंड ब्रांड के साथ 35–40 एचपी और 49 एचपी ट्रैक्टर रेंज में विस्तार कर रही है और उम्मीद है कि इस साल ट्रैक्टर उद्योग में 5% की वृद्धि होगी तथा अगले पाँच सालों में कंपनी का मार्केट शेयर 4.5% से बढ़कर डबल डिजिट तक पहुँच जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम स्थित इंडिया टेक्नोलॉजी सेंटर, जो CNH का सबसे बड़ा वैश्विक टेक्नोलॉजी हब बनने जा रहा है, दुनिया भर के लिए नए उत्पाद विकसित कर रहा है। यहाँ 700 से अधिक इंजीनियर काम कर रहे हैं और केंद्र में एडवांस मशीनरी और  टूल्स मौजूद हैं। वर्तमान में CNH के ग्रेटर नोएडा, पुणे और पिथमपुर प्लांट्स में ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, बेलर, रेक, इंजन, कम्पेक्टर, लोडर बैकहो और एक्स्केवेटर बनाए जाते हैं

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture