Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के 25 ज़िलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना

06 जुलाई 2023, इंदौर: मध्य प्रदेश के 25 ज़िलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल  द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों में मध्यप्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन  एवं शहडोल संभागों के ज़िलों में अधिकांश स्थानों पर , भोपाल तथा ग्वालियर संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर , सागर, रीवा, एवं चंबल संभागों के ज़िलों में कुछ स्थानों पर और जबलपुर संभाग के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा हुई। राज्य के 25  ज़िलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

प्रातः  8 :30  बजे समाप्त हुए पिछले 24  घंटों में  पूर्वी मध्यप्रदेश के दमोह  में  6  ,खजुराहो 26  ,सतना 52 ,टीकमगढ़ 132 , उमरिया 2.8  और मलाजखंड में 3. 2 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई।  जबकि पश्चिमी मध्यप्रदेश के बैतूल में 50.6, भोपाल 20 , दतिया 3, धार 5. 1 , गुना 5. 4 , नर्मदापुरम 19. 7 ,इंदौर 0.3 , खंडवा 13 , खरगोन 20 .4 , पचमढ़ी 1 .4 ,रायसेन 0 .6 , रतलाम 43  और उज्जैन में 9  मि मी  वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसम केंद्र द्वारा 7  जुलाई की प्रातः तक मौसम का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया उसके अनुसार भोपाल, नर्मदापुरम,इंदौर और उज्जैन संभागों के ज़िलों में अधिकांश स्थानों पर, जबलपुर और शहडोल संभागों के ज़िलों में अनेक स्थानों पर ग्वालियर, सागर, रीवा एवं चंबल संभगोन के ज़िलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी , वहीं भोपाल, धार, रायसेन , इंदौर नर्मदापुरम,बैतूल, विदिशा,खरगोन , सीहोर, अलीराजपुर झाबुआ, बड़वानी उज्जैन,छिंदवाड़ा , नीमच, अनूपपुर,शहडोल,  रतलाम,मंडला,डिंडोरी, बालाघाट,नरसिंहपुर, सिवनी और मंदसौर ज़िलों में कहीं – कहीं भारी  वर्षा होने की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें