Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के सात संभागों के जिलों में हुई वर्षा

15 जून 2022, इंदौर । मध्यप्रदेश के सात संभागों के जिलों में हुई वर्षा – पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के रीवा,शहडोल,जबलपुर, सागर,नर्मदापुरम,ग्वालियर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई तथा शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। अगले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पिछले 24  घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार है –

पश्चिमी मध्य प्रदेश-धार (निसरपुर – 17.3),गुना (राघौगढ़ – 11, आरोन – 4, केवीके  – 3),बैतूल (घोड़ाडोंगरी – 5),देवास (हाटपीपल्या – 2) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश – सिंगरौली (सिटी – 22.4, देवरा केवीके  – 16.5, सरई – 1.5, माड़ा – 1.4, देवसर – 0.6),कटनी (बिलहरी – 20, पिपरौंध केवीके – 1),बालाघाट (मलाजखंड – 14, बिरसा – 10.2, खैरलांजी – 3.2),सिवनी (छपारा – 12.7),सीधी (मझौली – 7, कुसमी – 5),छिंदवाड़ा (पाण्ढुर्णा – 7,एग्रो ओब्स  – 4, चांद – 3.2, जुन्नारदेव – 2.8, मोहखेड़ – 0.3, सिटी – ट्रेस ),मंडला (बिछिया – 6.2, मवई – 0.2),सतना (जीतनगर_मैहर – 4, रघुराजनगर -ट्रेस ),उमरिया (मानपुर एआरजी  – 3),डिंडोरी (अमरपुर – 2),दमोह (सिटी – 2),शहडोल (बाणसागर – 1.8, जयसिंहनगर – 1),पन्ना (रैपुरा – 1),रीवा (मऊगंज – 1)  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मौसम विभाग ने शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर ,नर्मदापुरम,रीवा और सागर संभागों के जिलों में  कुछ स्थानों पर और भोपाल संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा,खरगोन ,बड़वानी,अलीराजपुर, धार,देवास, गुना,अशोकनगर,शिवपुरी, ग्वालियर और श्योपुरकलां जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होगी या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मौसम केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, 15 जून, 2022 को मराठवाड़ा के कुछ और हिस्सों, पूरे कर्नाटक और रायलसीमा और तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ गया है।