Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा, शहडोल और सागर संभागों में कई जगह वर्षा दर्ज़

28 सितम्बर 2022, इंदौर: रीवा, शहडोल और सागर संभागों में कई जगह वर्षा दर्ज़ – मौसम केंद्र ,भोपाल के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के रीवा,शहडोल,सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर ,जबलपुर,ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा भोपाल एवं उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। इंदौर, नर्मदापुरम एवं चंबल संभाग के जिलों का मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। राज्य में उज्जैन जिले के नागदा  में  सर्वाधिक 45  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश -उज्जैन (नागदा – 45, सिटी – 8, बड़नगर – 4, ता.मं. वेधशाला – ट्रेस ),नरसिंहपुर (गोटेगांव – 28, तेंदूखेड़ा – 2),देवास (बागली – 25,हाटपीपल्या – 2, उदयनगर – 2, कन्नौद – 1),रायसेन (सिलवानी – 20.8, उदयपुरा – 20, देवरी – 3.2, बाड़ी – 3, बरेली – 2),अलीराजपुर (जोबट – 17.2),सीहोर (बुधनी – 14,एग्रो ओब्स  – 2.3, श्यामपुर – 2, आष्टा – 1),शिवपुरी (पिपरसमा केवीके  – 5),गुना (बमोरी – 4.6),मंदसौर (सुवासरा – 3),नीमच (सिटी वेस्ट  2),धार (निसरपुर – 1.2, बदनावर – 1.2),इंदौर (एयरपोर्ट – 1.2),श्योपुर कलां (वीरपुर – 1) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश -डिंडोरी (बजाग – 33, शहपुरा – 3.2),सीधी (सिटी केवीके  – 24, गोपदबनास – 19.6, सिहावल – 7.4),मंडला (मवई – 16.6, बिछिया – 4.6),अनूपपुर (कोतमा – 16, सिटी साऊथ  – 5.5),जबलपुर (पाटन – 10.2, बरेला – 5.3), सिंगरौली (सरई – 6.4), रीवा (सेमरिया – 5),छिंदवाड़ा (तमिया – 4, सौसर – 3),उमरिया (सिटी – 2.8),दमोह (सिटी – 2, मड़ियाहार केवीके – 0.5),कटनी (उमरियापान – 2),सागर (लह्दारा केवीके  – 0.5),पेंच – 3.9,  बॉंधवगढ़ – 2.8  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मौसम केंद्र ने नर्मदापुरम , शहडोल,जबलपुर संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा, धार, इंदौर उज्जैन और देवास जिलों में कुछ स्थानों पर तथा सागर, भोपाल, रीवा संभागों के जिलों में तथा खरगोन ,अलीराजपुर ,झाबुआ,बड़वानी, नीमच,रतलाम,शाजापुर, आगर और मंदसौर जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की है।   नर्मदापुरम , शहडोल,जबलपुर संभागों के जिलों में  तथा राजगढ़ ,खंडवा ,बुरहानपुर,सागर ,दमोह एवं छतरपुर जिलों में कहीं -कहीं गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: किसान अब 1.60 लाख रुपये तक का ऋण  मोबाइल से ही स्वीकृत करा सकेंगे

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )