राज्य कृषि समाचार (State News)

रतलाम: अब दुग्ध उत्पादक किसानों को मिलेगा तत्काल भुगतान

17 जुलाई 2026, रतलामरतलाम: अब दुग्ध उत्पादक किसानों को मिलेगा तत्काल भुगतान – भारत सरकार के सहकारिता विभाग की योजना के तहत जिले की समस्त दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों एवं उनके सदस्यों के बैंक खाते जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के माध्यम से खोले जा रहे हैं। इसके साथ ही दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में समितियों एवं उनके सदस्यों के खाते खोलने की प्रक्रिया जारी है।

इस पहल से दुग्ध उत्पादक किसानों को दूध विक्रय का भुगतान सीधे एवं शीघ्र उनके बैंक खातों में प्राप्त हो सकेगा, जिससे उन्हें भुगतान के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के माध्यम से पशुपालन एवं डेयरी गतिविधियों के विस्तार के लिए ऋण प्राप्त करना भी अधिक सरल और सुगम होगा।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में जमा राशि पर अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों की तुलना में आकर्षक ब्याज दर का लाभ भी किसानों को मिलेगा, जिससे उनकी बचत पर बेहतर प्रतिफल प्राप्त होगा और आर्थिक लाभप्रदता बढ़ेगी।

जिला प्रशासन एवं सहकारिता विभाग ने जिले की सभी दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों एवं उनके सदस्यों से अपील की है कि वे शीघ्र अपने खाते जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में खुलवाकर इस योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त करें। इससे किसानों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के साथ-साथ वित्तीय सशक्तिकरण का भी लाभ मिलेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture