Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

राजस्थान के झुंझुनूं जिले को 1500 सौर ऊर्जा पंप संयंत्र लगाने का लक्ष्य

31 अगस्त 2025, भोपाल: राजस्थान के झुंझुनूं जिले को 1500 सौर ऊर्जा पंप संयंत्र लगाने का लक्ष्य – पीएम कुसुम योजना (कंपोनेंट-बी) के अंतर्गत किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए अनुदान पर 3, 5 और 7.5 एचपी क्षमता तक के स्टैंड-अलोन सौर ऊर्जा पंप संयंत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए राजस्थान के झुंझुनूं जिले को 1500 सौर ऊर्जा पंप संयंत्र लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

जिला उद्यान उप निदेशक डॉ. विजयपाल कस्वा ने बताया कि आवेदन का निस्तारण विभागीय कार्यालय में तत्परता से किया जा रहा है और वर्तमान में कोई भी आवेदन लंबित नहीं है। अब तक जिले में 225 किसानों के खेतों में सौर ऊर्जा पंप संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। उपनिदेशक ने बताया कि योजना में किसानों को सोलर पम्प पर 60% अनुदान पर दिया जा रहा है। एससी और एसटी वर्ग के किसानों को अतिरिक्त 45,000 रुपए का अनुदान भी देय है। किसानों को पंप की श्रेणी और क्षमता के अनुसार शेष राशि स्वयं वहन करनी होगी। उदाहरण के लिए, 3 एचपी पंप के लिए किसान अंश राशि 97,750 रुपए से 1,01,124 रूपए तक, 5 एचपी पंप के लिए 1,27,385 रुपए से 1,29,221 रुपए तक, और 7.5 एचपी पंप के लिए 1,78,893 रुपए से 1,81,437 रुपए तक वहन करनी होगी।

 आवेदन कहाँ करें

पीएम कुसुम योजना के तहत अनुदान पर सोलर पम्प लेने के लिए इच्छुक किसान नजदीकी ई-मित्र केंद्र या स्वयं राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए नवीनतम जमाबंदी व नक्शा (6 माह से पुराना नहीं), जल स्रोत और डीजल पंप उपयोग संबंधी स्व-घोषणा पत्र, बिजली कनेक्शन न होने का शपथ पत्र एवं अनुमोदित फर्म का चयन आवश्यक है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com