Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश किसान क्विज के 165 विजेताओं को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर, यहां देखें 55 जिलों की पूरी सूची

04 नवंबर 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश किसान क्विज के 165 विजेताओं को मिले ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर, यहां देखें 55 जिलों की पूरी सूची – मध्यप्रदेश में किसानों को कृषि और सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ उनके ज्ञान और भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किसान क्विज के 165 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया है। प्रदेश के 55 जिलों से चुने गए इन विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार में बुलेट मोटरसाइकिल और तृतीय पुरस्कार के रूप में ई-स्कूटर दिया गया। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर किसानों के सम्मान और उन्हें शासन की योजनाओं तथा कृषि संबंधी जानकारी से जोड़ने के उद्देश्य से यह पहल की गई थी। मुख्यमंत्री ने सभी विजेता किसानों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वयं विजेताओं को सम्मानित किया, जबकि अन्य जिलों में मंत्रियों और विधायकों ने पुरस्कार वितरित किए।

40 हजार किसानों ने लिया था क्विज में हिस्सा

वीर भारत न्यास के सहयोग से प्रदेश स्तर पर ऑनलाइन किसान क्विज का आयोजन 29 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक किया गया था। इसमें प्रदेश के करीब 40 हजार किसानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में किसानों ने कृषि, खेती-किसानी और सरकार की योजनाओं से जुड़े सवालों के जवाब दिए। प्रतियोगिता की मेरिट सूची और लॉटरी के आधार पर प्रदेश के 55 जिलों से कुल 165 विजेताओं का चयन किया गया। प्रत्येक जिले से तीन किसानों को चुना गया। इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को क्रमशः ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल और ई-स्कूटर पुरस्कार के रूप में दिए गए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जिलेवार कार्यक्रमों में किसानों को मिले पुरस्कार

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के 71वें आयोजन के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर विजेता किसानों को सम्मानित किया गया। भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुरस्कार प्रदान किए। वहीं, अन्य जिलों में जनप्रतिनिधियों ने विजेताओं को पुरस्कार की चाबियां और प्रतीकात्मक चेक सौंपे। ग्वालियर में प्रथम पुरस्कार के विजेता कृष्णा रावत को 7.26 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक और ट्रैक्टर की चाबी दी गई। द्वितीय पुरस्कार विजेता रामबरन सिंह परिहार को 1.68 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक और बुलेट की चाबी मिली। वहीं, तीसरे पुरस्कार के विजेता कुबेर सिंह बघेल को 1.20 लाख रुपये का ई-स्कूटर और उसकी चाबी प्रदान की गई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विजेताओं को सम्मानित किया। यहां जितेंद्र मौर्य को 7.26 लाख रुपये का ट्रैक्टर, गोपाल सिंह चौधरी को 1.68 लाख रुपये की बुलेट और शैलेंद्र पटेल को 1.20 लाख रुपये का ई-स्कूटर दिया गया। देवास में मनोहर पंवार को 6.80 लाख रुपये का ट्रैक्टर, विशाल यशोना को 1 लाख 72 हजार 444 रुपये की बुलेट और ओमप्रकाश वैष्णव को 1.20 लाख रुपये का ई-स्कूटर प्रदान किया गया। बैतूल में कमराज काले को 7.26 लाख रुपये का ट्रैक्टर, प्रद्युम्न उइके को 2.64 लाख रुपये की बुलेट और चेतन चौहान को 1.20 लाख रुपये का ई-स्कूटर दिया गया।

शहडोल में प्रथम पुरस्कार विजेता ब्रजराज सिंह जौड़ावत को विधायक मनीषा सिंह ने ट्रैक्टर की चाबी सौंपकर सम्मानित किया। वहीं, उज्जैन में रोहित, संजय और शंकरलाल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

यहां देखें 55 जिलों के 165 विजेताओं की पूरी सूची

किसान क्विज में प्रदेश के 55 जिलों से चुने गए सभी 165 विजेताओं को तीन श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। जिलेवार विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

क्र.जिलाप्रथम पुरस्कारद्वितीय पुरस्कारतृतीय पुरस्कार
1श्योपुरविपिन रावतजगदीश मीणासंजय मीणा
2मुरैनारामजी लाल धाकड़राजवीर रावतराजन सिंह
3भिंडजगमोहन बघेलसरदार सिंहकोमल श्री
4ग्वालियरकृष्णा रावतरामवरन सिंहकुबेर सिंह बघेल
5शिवपुरीउमेश कुमार लोधीदिनेश सिंह दांगीअखिल धाकड़
6गुनाअंगूरी अग्रवालराहुल नामदेवप्रियांश यादव
7अशोकनगरउपेन्द्र यादवगजराज सिंह लोधीसंजीव लोधी
8दतियाजितेन्द्र अहिरवारगोविंद माझीदामोदर प्रसाद पाण्डे
9देवासमनोहर पवारविशाल यशोनाओमप्रकाश वैष्णव
10रतलामजितेन्द्र गुर्जरराम राठौरकृष्ण पाल सिंह डोडिया
11शाजापुरतेजकुंवर बाई परमारविशाल पाटीदारअरविंद पटेल
12आगर-मालवापवन कुमारमोतीलाल सोंधियाबगडू सिंह
13मंदसौरखुमान सिंहअर्जुन पाटीदारपूजा कुमारी शर्मा
14नीमचजुगल गरसियाभंवर सिंह तोमरचंद्रप्रकाश धनगर
15उज्जैनरोहित अंजनासंजय बादलशंकरलाल
16इंदौरजितेन्द्र मौर्यगोपाल सिंह चौधरीशैलेन्द्र पटेल
17धारकिशोर यादवहीरा सिंह चौहानउदय पाटीदार
18अलीराजपुरकमल सिंह डुडवेकिस्मत मंडलोईकैलाश मीनाबा
19झाबुआनरेन्द्र पोरवालअरुण बरियामोती मैदा
20खरगोनश्याम पाटीदारसंगीता पाटीदारराम विलास बिरला
21बड़वानीराकेश सस्तेराधेश्याम चौहानसुनील काग
22खण्डवाविनोद पवारसोनाली चौहानलालू यादव
23बुरहानपुरपवन गढ़वेअभय महाजननीलेश चौधरी
24भोपालसंदीप वर्मासुहानी राजपूतसमीर गोंड़
25सीहोरहर्ष यादवरमेशचंद्र पवारचेनप्रकाश साहू
26रायसेनसतमेश बघेलसदाशिव पाठकबबलू शर्मा
27राजगढ़नवीन मीणाराधेश्याम दांगीविष्णु प्रसाद
28विदिशाप्रसेन सिंहसूर्यभानु रघुवंशीमहेन्द्र मीणा
29बैतूलकमरजा कालेप्रद्युम्न उइकेचेतन चौहान
30नर्मदापुरमवीरेन्द्र लोवंशीराममूर्ति चौधरीनवीन शुक्ला
31हरदाकपिल जाटवपंकज मोरछल्लेरामचंद्र खोरे
32सागरजयहिन्द राजपूतसंदेश ठाकुरयश जैन
33दमोहसंध्या जैनरागिनी पटेलहरिशचंद्र कुर्मी
34पन्नाश्रीकृष्ण पटेलराजपाल लोधीसुखेंद्र पटेल
35छतरपुरजसवंत सिंहदेवेन्द्र लोधीअरविंद कुशवाह
36टीकमगढ़अखलेश यादवजितेन्द्र यादवरतिराम यादव
37निवाड़ीराजेन्द्र कुमार कुशवाहपुष्पेन्द्र यादवप्रेमवती कुशवाह
38जबलपुरअनिल पटेलआशीष लोधीभरतलाल साहू
39कटनीराजाराम पटेलउमाकांत यादवउर्मिलाबाई लोधी
40नरसिंहपुरअरविंद कुमार मेहरामूलचंद साहूनरेन्द्र गिरी गोस्वामी
41छिंदवाड़ाचंद्रा चंद्रवंशीपूजा साहूमनोज चंद्रवंशी
42पांढुर्णालक्ष्मीकांत किंकरराधेश्याम धारपुरेरोशन कापसे
43सिवनीविकास पंचेश्वरसत्यम राजपूतप्रदीप पाण्डे
44मंडलाशालू बड़गैयादेवू सिंह मरावीपार्वती मरावी
45डिण्डोरीविकास ठाकुरगिरीशमूलचंद परस्ते
46बालाघाटदिवला पटलेमनोज हरिनखेरेकविता शिव
47रीवासंतोष द्विवेदीअरुण कुमार द्विवेदीजयदीप सिंह
48सिंगरौलीआशीष सिंहरीतेश कुमार बैससुदामा प्रसाद बैस
49मऊगंजदिनेश कुशवाहप्रेमशंकर मिश्राअमोल चतुर्वेदी
50शहडोलबृजराज सिंह जोधावतजवाहरलाल पाण्डेदीपक चौरसिया
51अनूपपुरचंदन सिंहतेजू सिंहनथ्थूलाल यादव
52उमरियारामप्रमोद गुप्तादुलीचंद गुप्तानयन तिवारी
53सीधीप्रांशु गुप्ताराजेन्द्र गुप्तासुनील कुमार पाण्डे
54सतनाविद्या सोनीरजनीश पटेलरोहन मिश्रा
55मैहरकृष्णा तिवारीओमप्रकाश मिश्रारवि कुमार यादव

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture