Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान मिशन 2030 कृषि विपणन विभाग द्वारा आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

04 सितम्बर 2023, जयपुर: राजस्थान मिशन 2030 कृषि विपणन विभाग द्वारा आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन – राजस्थान के संयुक्त निदेशक कृषि राम निवास पालीवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से विजन 2030 तैयार किया जा रहा है। राजस्थान मिशन 2030 के अन्तर्गत कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि विपणन विभागों से संबंधित हितधारकों के साथ परामर्श, सुझाव आदि के लिए 5 सितम्बर 2023 को प्रात:11 बजे आत्मा सभागार कृषि विभाग परिसर सांवली रोड सीकर में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील कृषक, एफपीओ, कृषि उद्यमी, आदान विक्रता, कृषि विपण विभाग, नाबार्ड, अग्रणी बैंक, फसल बीमा कम्पनी, राजस्थान राज्य बीज निगम के अधिकारी भाग लेंगे तथा कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि अनुसंधान केन्द्र के विषय विशेषज्ञों के साथ ही महाविद्यालय तथा विद्यालयों में कृषि विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सुझाव एवं प्रदेशवासियों की आंकाक्षाओं को सम्मिलित करते हुए राज्य का विजन दस्तावेज 2030 तैयार करने के लिए जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में जिले के 50 से 60 प्रतिभागी भाग लेंगे। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile