Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

म.प्र. में सिंगल सुपर फास्फेट की दरे 55 प्रतिशत बढ़ी

8 जून 2022, भोपाल । म.प्र. में सिंगल सुपर फास्फेट की दरे 55 प्रतिशत बढ़ी –  म.प्र. में बहुप्रतिक्षित सिंगल सुपर फास्फेट की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। ये दरें खरीफ 2022 के लिये निर्धारित की गई हैं। इसमें सिंगल सुपर फास्फेट पावडर की रबी 2021-22 की दर 274.50 रु. की तुलना में 55 प्रतिशत बढ़ाकर 425 रु. प्रति बोरी निर्धारित की गई है जबकि दानेदार सिंगल सुपर फास्फेट की रबी 2021-22 की दर 304.50 रु. प्रति बोरी से बढ़ाकर 465 रु. प्रति बोरी निर्धारित की गई है। उक्त दरें नये स्टॉक पर ही लागू होगी।

उर्वरक उद्योग के सूत्रों के अनुसार वर्तमान में बाजार में डीएपी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। लेकिन सहकारी समितियों की तुलना में निजी क्षेत्र में डीएपी उपलब्धता अधिक है। बाजार में डीएपी लगभग 1400 रु. प्रति बोरी की दर पर उपलब्ध हो रहा है। ऐसे में किसानों के बीच महँगे सिंगल सुपर फास्फेट की स्वीकार्यता कितनी होगी। यह भविष्य में ही पता चलेगा। संभवत: इसी संशयपूर्ण स्थिति के कारण सिंगल सुपर फास्फेट निर्माताओं ने नई दरों पर अपनी सहमति नहीं दी है।

खरीफ 2022 के लिए सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरकों की नगद विक्रय दरें
नाम उर्वरक कृषकों के लिए विक्रय दर रुपये प्रति बोरी
सिंगल सुपर फास्फेट (पाउडर)425
सिंगल सुपर फास्फेट (दानेदार)465
बोरानेटेड सिंगल सुपर फास्फेट (पाउडर)456.5
बोरोनेटेड सिंगल सुपर फास्फेट (दानेदार)498.5

महत्वपूर्ण खबर: आमजन तक पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile