State News (राज्य कृषि समाचार)

कुछ संभागों में वर्षा, ग्वालियर संभाग में मौसम शुष्क

Share

1 अगस्त 2022, इंदौर: कुछ संभागों में वर्षा, ग्वालियर संभाग में मौसम शुष्क –  मध्यप्रदेश में वर्षा का दौर जारी है। मौसम केंद्र , भोपाल के अनुसार पिछले 24 घंटों में  शहडोल संभाग के जिलों में कुछ जगह और जबलपुर, सागर, रीवा,नर्मदापुरम,इंदौर, भोपाल,उज्जैन और चंबल  संभाग के जिलों में कहीं- कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। ग्वालियर संभाग के जिलों में मौसम शुष्क रहा। मध्य प्रदेश में 1 जून से 1 अगस्त तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से 13 % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 4 % कम और  पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 28 % अधिक वर्षा हुई है। पश्चिमी मध्यप्रदेश के तीन जिलों अलीराजपुर, झाबुआ और दतिया में पूर्वी मध्यप्रदेश के 9 जिलों टीकमगढ़,दमोह, सतना,रीवा, सीधी,सिंगरौली, कटनी,उमरिया और डिंडोरी में औसत से कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश के शहडोल  जिले के कल्याणपुर में सर्वाधिक 52 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। पिछले 24  घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश –देवास (बागली – 15, उदयनगर – 8),रायसेन (गैरतगंज – 10.4),झाबुआ (राणापुर – 10, रामा – 7.2, पेटलावद – 7.2, थांदला – 5.2, सिटी – 5),आगर (नलखेड़ा – 6.5),श्योपुर कलां (वीरपुर – 3, सिटी – 2)धार (नालछा – 2.4),रतलाम (सैलाना – 2, बाजना – 2, सिटी – 1),सीहोर (आष्टा – 2),बुरहानपुर (नेपानगर – 2),राजगढ़ (सिटी केवीके  – 1.5),विदिशा (लटेरी – 1),नर्मदापुरम (माखननगर – 1),अलीराजपुर (चं.शे.आ. नगर – 1),खण्डवा (खालवा – 1),भोपाल (नवीबाग – 0.8) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश  – शहडोल (कल्याणपुर केवीके  – 52, ब्यौहारी – 50, जैतपुर – 29, सोहागपुर – 20, बुढ़ार – 8, जयसिंहनगर – 2),रीवा (जवा – 23, हनुमना – 22.4, त्यौंथर – 3),सीधी (सिटी केवीके – 23, गोपदबनास – 11.4, बहरी – 2),बालाघाट (परसवाड़ा – 16, मलाजखंड – 0.8),
डिंडोरी (सिटी – 14.4, मेहदवनी – 9, समनापुर – 6.4, शहपुरा – 3.4, बजाग – 2),अनूपपुर (बेनीबारी – 14.2),सिवनी (केवलारी – 8),जबलपुर (मझौली – 7.4, सिहोरा – 1.8),मंडला (मटियारी – 7),सतना (उचेहरा – 7),कटनी (स्लीमनाबाद – 5.1, बाकल – 3, रीठी – 1.6),पन्ना (गुनौर – 5, अमानगंज – 1.3),उमरिया (सिटी – 3.6),छिंदवाड़ा (अमरवाड़ा – 1),सागर (देवरी – 1),सिंगरौली (देवसर – 0.8),पेंच – 7.8,   बाणसागर – 7.1,   बॉंधवगढ़ – 3.6 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

  मौसम केंद्र ने नर्मदापुरम,भोपाल, उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर और इंदौर , ग्वालियर, चंबल, सागर,रीवा, शहडोल,और जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रीवा, शहडोल, जबलपुर और भोपाल संभागों के जिलों में बिजली चमकने / गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।

महत्वपूर्ण खबर: सिंचाई उपकरण हेतु 27 जुलाई से 4 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *