Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच कलेक्टर ने बधावा में सी.एच.सी. का किया निरीक्षण

10 अक्टूबर 2024, नीमच: नीमच कलेक्टर ने बधावा में सी.एच.सी. का किया निरीक्षण – कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ग्राम बधावा में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वाटर शेड) के तहत ग्राम बधावा में स्थापित किए गए कस्‍टम हायरिंग सेंटर (सी.एच.सी.) का निरीक्षण कर, एफ.पी.ओ. का गठन और सदस्य संख्या की जानकारी ली।

 श्री चंद्रा  ने एफ.पी.ओ. के सदस्‍यों से चर्चा कर, सी.एच.सी. सेंटर में क्षेत्र के किसानों की मांग अनुसार कृषि उपकरण यंत्र, खाद, बीज एवं मूंगफली की ग्रेडिंग, क्‍लीनिंग एवं प्रोसेसिंग के उपकरण स्थापित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने ग्राम बधावा में जल जीवन मिशन द्वारा सी.सी. रोड़ एवं सड़कों के रेस्‍ट्रोरेशन कार्य का भी गांव की गलियों में मौके पर अवलोकन कर, रेस्‍ट्रोरेशन कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया।

कलेक्‍टर ने वाटरशेड परियोजना के तहत ग्राम बधावा में ग्राम पंचायत के पास 6.32 लाख की लागत से मियावाकी पद्धति से किए गए पौधारोपण कार्य का भी अवलोकन किया। ग्रामीणों ने कलेक्टर से गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से ट्रांसफार्मर की समस्या की ओर ध्‍यान आकर्षित करवाया। साथ ही मूंगफली ऑइल निकालने के लिए सी.एच.सी. में मशीनें स्थापित करने का आग्रह भी किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com