Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवांए

24 अगस्त 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवांए – भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मध्यप्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। आगामी 24 घंटों में राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी और श्योरपुर कलां जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे सतर्कता बरतने की जरूरत है। राज्य के कई संभागों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है, जिसके चलते तापमान में भी खासा बदलाव देखा गया है।

तापमान का हाल:

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 1.6 से 2 डिग्री कम रहा, जबकि बाकी जिलों में तापमान सामान्य ही रहा। न्यूनतम तापमान में इंदौर संभाग के जिलों में 1.7 डिग्री तक कमी आई है, जबकि शहडोल संभाग में 2.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस शालियर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस खंडवा/शिवपुरी में रिकॉर्ड किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मिलीमीटर में)

पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश ने जमकर कहर बरपाया। सबसे अधिक बारिश बड़ौदा में 174.0 मिमी दर्ज की गई, इसके बाद कोलारस में 156.0 मिमी और श्योपुर में 128.8 मिमी बारिश हुई। अन्य प्रमुख स्थानों पर बारिश के आंकड़े इस प्रकार हैं।  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

1. बदरवास: 115.0 मिमी  
2. छिंदवाड़ा: 85.0 मिमी  
3. पांढुर्णा: 79.4 मिमी  
4. चंदेरी: 75.0 मिमी  
5. जबलपुर: 66.5 मिमी  
6. पचमढ़ी: 50.4 मिमी  
7. मंडला: 45.0 मिमी  
8. गुना: 35.6 मिमी  
9. अमरकंटक: 34.1 मिमी

कुल मिलाकर, चंबल और रीवा संभागों के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश देखी गई, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। शेष जिलों में मौसम ज्यादातर शुष्क रहा।

मौसमी परिस्थितियां:

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर मौजूद है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। यह सिस्टम अगले 24 घंटों में झारखंड की ओर बढ़ सकता है और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।  वहीं, मानसून ट्रफ गंगानगर, ग्वालियर, बांदा, डेहरी और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों से होकर बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। इसके अलावा, मध्य भारत और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में एक और चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर मौजूद है। मौसम विभाग ने 25 अगस्त के आसपास ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से दूर उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना जताई है।  

मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी:

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, तूफान और तेज हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी और श्योपुर कलां जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही झंझावात, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसके अलावा, विदिशा, आगर, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में येलो अलर्ट के साथ भारी बारिश, झंझावात और वज्रपात का पूर्वानुमान है। प्रभावित क्षेत्रों में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ भारी बारिश की संभावना है।

इसके साथ ही, भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर में भी झंझावात और वज्रपात की संभावना है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com