Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्री केवड़ा इंदौर के उप संचालक कृषि बने

25 फ़रवरी 2025, इंदौर: श्री केवड़ा इंदौर के उप संचालक कृषि बने – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा 24 फरवरी को उप संचालक संवर्ग के कतिपय अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए उनके नवीन पद स्थापना आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें श्री चम्पालाल केवड़ा, प्राचार्य, कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र, जिला इंदौर को उप संचालक ,किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला इंदौर पदस्थ किया है। जबकि इंदौर के निवृतमान उप संचालक कृषि श्री शिवसिंह राजपूत को उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला खरगोन पदस्थ किया है। अन्य दो अधिकारियों श्री राजेश त्रिपाठी , परियोजना संचालक आत्मा समिति, जिला सतना को उप संचालक ,किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला सागर तथा श्री शोभाराम चौहान, प्राचार्य, कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र, जावरा जिला रतलाम को प्राचार्य, कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र ,इंदौर  पदस्थ किया है।
                              

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com