Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 10 जिलों में हल्की वर्षा संभावित  

18 अक्टूबर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 10 जिलों में हल्की वर्षा संभावित – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान  मध्यप्रदेश के  भोपाल, इंदौर,  नर्मदापुरम व  उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं- कही;  वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम  मुख्यतः  शुष्क  रहा।  

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मिमी में ) -सेंधवा  45.1, पाटी 12.0, धार 6.2,  हाट पिपल्या  6.0, उदयनगर 5.0, जावर 4.0, पीथमपुर 3.0, हरदा 2.5,  प्रभात पट्टन  2.0, खकनार 2.0, खातेगांव 2.0  और   कन्नौद  में 1.0   मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। बड़वानी, बैतूल, बुरहानपुर, देवास, धार, हरदा, सीहोर, शाजापुर, इंदौर और खरगोन जिलों में  वज्रपात /झंझावात के साथ वर्षा हुई।  इंदौर में 34  किमी / घंटे की रफ्तार से  झोंकेदार हवाएं / आंधी चली।  

मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण – पूर्व  अरब सागर और  लक्षद्वीप  के ऊपर स्थित निम्न दबाव  क्षेत्र , केरल- कर्नाटक तट के पास, आज, 18  अक्टूबर  2025 को 08 30 घंटों IST पर एक  स्पष्ट  रूप से चिन्हित  निम्न  दबाव  क्षेत्र में  परिवर्तित हो गया है। इसके साथ जुड़ी  हुई
 चक्रवातीय परिसंचरण  मध्य समुद्र  तल से 5.8 किमी  की ऊंचाई पर  स्थित है। यह पश्चिम – उत्तर – पश्चिम  की दिशा में  मूव करने की संभावना है और अगले 36 घंटों में  यह गहरे दबाव क्षेत्र में  परिवर्तित  हो सकता है।   एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण  दक्षिण अंडमान सागर और आस-पास के  दक्षिण – पूर्व  बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित  है, और यह  मध्य समुद्र तल से 1.5 किमी  की ऊंचाई पर  स्थित  है। इसके  प्रभाव  के तहत, 24  अक्टूबर  2025 के आसपास  दक्षिण – पूर्व बंगाल की खाड़ी  में  एक निम्न दबाव  क्षेत्र  बनने की संभावना है।  21 अक्टूबर  2025 से  पश्चिमी  हिमालयी  क्षेत्र एक कमजोर  पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव  पड़ने की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने सीहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, इंदौर, देवास, शाजापुर जिलों में कहीं -कहीं वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की  संभावना जताई है। सीहोर, खंडवा, खरगौन, इंदौर, देवास जिलों में कहीं -कहीं वज्रपात /झंझावात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  जबकि भोपाल, विदिशा , रायसेन, राजगढ़,  नर्मदापुरम, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम,  उज्जैन , आगर, मंदसौर, नीमच,गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर, दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी ,कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सि वनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्ना जिलों में मौसम शुष्क रहेगा I

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture