Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कोई भी दिक्कत या परेशानी हो तो बताएं, सरकार साथ है

25 अक्टूबर 2024, भोपाल: कोई भी दिक्कत या परेशानी हो तो बताएं, सरकार साथ है – जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार हर व्यक्ति के सुख-दुख की साथी है। जन-कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार निरंतर विकास और लोक कल्याण के कार्य कर रही। जल संसाधन विभाग में वर्ष 2020 से 4 वर्षों में अब तक 299 व्यक्तियों को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

मंत्री श्री सिलावट, जल संसाधन भवन में हितग्राहियों को अनुकंपा नियुक्ति-पत्र वितरित कर रहे थे। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने वालों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी अच्छे से मन लगाकर काम करें। कोई भी दिक्कत या परेशानी हो तो बताएं, सरकार उनके साथ है। परिवार का ध्यान रखें और अपने परिजन को न भूलें, जिनकी वजह से आपको आज अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त हुई है।

मंत्री श्री सिलावट ने जिन व्यक्तियों को अनुकंपा नियुक्ति-पत्र प्रदान किए उनमें  संतोष दुबे सिवनी मालवा,  लोकेश मंडलोई सनावद, श्रीमती ममता श्रीवास्तव अम्बाह, श्री अजय परते भोपाल,  अभिषेक धुर्वे भोपाल,  अभय राज अहिरवार निवाड़ी, श्रीमती सोनिया वर्मा जबलपुर, कुमारी अर्पिता त्रिवेदी भोपाल,  आदर्श सोनकर कटंगी,  कृष्ण कुमार साकेत रीवा, श्रीमती अभिलाषा तिवारी देवलोंद,  अभिषेक सिंह परिहार झाबुआ, श्री राजेंद्र सिंह ठाकुर सागर और श्री ऋतिक ठाकुर सागर आदि शामिल हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com