Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर-चंबल संभाग में अरहर की पूसा-16 किस्म को बढ़ावा

14 जुलाई 2025, ग्वालियर: ग्वालियर-चंबल संभाग में अरहर की पूसा-16 किस्म को बढ़ावा – मौजूदा खरीफ मौसम में ग्वालियर जिला सहित ग्वालियर व चंबल संभाग के अंतर्गत दलहन उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। दलहन के तहत खास तौर पर अरहर की पूसा अरहर- 16 किस्म का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। दोनों संभागों में कुल मिलाकर 4 हजार 310 हेक्टेयर रकबे में अरहर की पूसा-16 किस्म उगाने का कार्यक्रम बनाया गया है। इसके लिए जिलेवार बीज की व्यवस्था भी कर ली गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्वालियर संभाग के ग्वालियर जिले के अंतर्गत 500 हेक्टेयर रकबे में पूसा अरहर-16 प्रस्तावित की गई है। इसी तरह शिवपुरी जिले मे 650 हेक्टेयर, गुना में 500 हेक्टेयर, दतिया जिले में 500 हेक्टेयर व अशोकनगर जिले में 510 हेक्टेयर रकबे में अरहर की पूसा-16 किस्म की बोवनी का लक्ष्य रखा गया है।

  चंबल संभाग के अंतर्गत मुरैना जिले में 600 हेक्टेयर, भिंड में 550 हेक्टेयर एवं श्योपुर जिले में 500 हेक्टेयर क्षेत्र में अरहर की पूसा-16 किस्म उगाने का कार्यक्रम बनाया गया। दोनों संभागों के सभी जिलों में इसके बीज की पूर्ति बीज उत्पादक समितियों के माध्यम से की जाएगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com