Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट के बैगा बहुल क्षेत्र में कोदो-कुटकी की खेती को बढ़ावा, किसानों को मुफ्त मिले बीज  

03 सितंबर 2026, भोपाल: बालाघाट के बैगा बहुल क्षेत्र में कोदो-कुटकी की खेती को बढ़ावा, किसानों को मुफ्त मिले बीज – मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैगा बहुल क्षेत्र के ग्राम कोरका में किसानों को पारंपरिक और पोषक अनाजों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। कृषि विभाग बिरसा की ओर से किसानों को कोदो-कुटकी के बीजों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान किसानों को कोदो-कुटकी की खेती के महत्व और वैज्ञानिक उत्पादन पद्धति की जानकारी भी दी गई।

कम पानी में भी अच्छी होती है फसल

कार्यक्रम में कृषि उपसंचालक फूलसिंह मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी कृषि एस.आर. धुर्वे और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी योगेश वाहने मौजूद रहे। कृषि विस्तार अधिकारी खिमलेश्वरी धुर्वे, ललित टेकाम और प्रदान एनजीओ के सहयोग से किसानों को कोदो-कुटकी की खेती के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि कोदो-कुटकी कम पानी में भी अच्छी तरह उगने वाली फसलें हैं। ये फसलें स्थानीय जलवायु और मिट्टी के अनुकूल होने के साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर हैं।

वैज्ञानिक तरीके से खेती की दी जानकारी

किसानों को कोदो-कुटकी के बीजों की समय पर बुवाई, फसल की देखभाल और खरपतवार नियंत्रण के साथ उत्पादन बढ़ाने की वैज्ञानिक तकनीकों के बारे में बताया गया। कृषि विभाग का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर उनकी आय बढ़ाना और पोषण सुरक्षा को मजबूत करना है। अधिकारियों ने किसानों से प्राप्त बीजों का उचित उपयोग करने और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने की अपील की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें