Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा संभाग सहित दो अन्य ज़िलों में वर्षा की संभावना

05 अक्टूबर 2023, इंदौर: रीवा संभाग सहित दो अन्य ज़िलों में वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में रीवा संभागके ज़िलों में कुछ जगह और शहडोल संभाग के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई।  शेष संभागों के ज़िलों में मौसम शुष्क रहा। राज्य के जिन इलाकों में 20 मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई है उनके आंकड़े इस प्रकार हैं – पूर्वी मध्य प्रदेश – हनुमना ( रीवा ) 30.00 , देवसर ( सिंगरौली ) 27. 2 और चितरंगी ( सिंगरौली ) में 21. 5 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने आगामी 24 घंटों के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है , उसके अनुसार रीवा संभाग के ज़िलों में तथा अनूपपुर , शहडोल ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा होने की संभावना है। शेष ज़िलों में मौसम शुष्क रहेगा। सिंगरौली, सीधी और अनूपपुर ज़िलों में कहीं -कहीं गरज चमक के साथ वज्रपात भी संभावित है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile