मध्यप्रदेश के 10 जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना
25 जुलाई 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के 10 जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, देश के इंदौर संभाग के जिलों में अघिकांश स्थानों पर , उज्जैन संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, ग्वालियर ,चंबल, रीवा, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कहीं – कहीं वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – निम्न दबाव क्षेत्र आज, 25 जुलाई 2026 को सुबह 08:30 बजे भी, दक्षिण -पश्चिम राजस्थान एवं आसपास के क्षेत्र पर उसी में बना हुआ है। दूसरा निम्न दबाव क्षेत्र उत्तर – पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल– उत्तर ओडिशा तट पर बना हुआ है। इसके अगले 2–3 दिनों तक इसी क्षेत्र में इधर-उधर बने रहने तथा अधिक सशक्त होने की संभावना है। मानसून ट्रफ वर्तमान में जैसलमेर, दक्षिण -पश्चिम राजस्थान एवं आसपास के निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र श्योपुरकलां , दतिया , सीधी, डाल्टनगंज तथा उत्तर -पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल – उत्तर ओडिशा तट के निम् दबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है। उपरो दोनों निम्न दबाव के क्षेत्रों के साथ सम्बद्ध एक पूर्व- पश्चिम दिशा की शियर ज़ोन स्थित है। पश्चिमी विक्षोभ , जो मध्य एवं ऊपरी क्षोभ मंडलीय पश्चिमी पवनों में एक ट्रफ के रूप में विद्यमान है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने भोपाल, राजगढ़, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी , ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्यो पुरकलां, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कहीं -कहीं विदिशा , रायसेन, सीहोर , नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, आलीराजपुर, देवास, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , पन्ना , दमोह, सागर, मैहर और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर तथा सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , मंडला और बालाघाट जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

