राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना

15 जुलाई 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों  के दौरान,  मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम  संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर; भोपाल, उज्जैन, चंबल, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; इंदौर, ग्वालियर, रीवा संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर  वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा ।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – सीधी 70.4, मेहंदवानी 54.4, पना गर 53.6, मंडला 49.7, बरघाट 43.1, मझौली 43.0, सोहागपुर-शहडोल 38.0, परसवाड़ा 37.3, गंजबासौदा 37.2,बाजना 37.0, खरगौन 35.2, भानपुरा 34.2,  अली राजपुर 32.6, पानसेमल 32.0, अमरवाड़ा 31.0, चौराई 31.0, माड़ा 30.0, चंदिया  29.1, बदनावर 29.0, मेघनगर 29.0, रीवा- हुजूर 28.6, देवसर 28.4,  हातोद  28.0, बैराड़ 28.0, बालाघाट 26.8, बि जुरी 25.6,  कट्ठीवाड़ा  25.0, ईसागढ़ 25.0, मऊगंज 25.0, सौसर 25.0, बीना 24.6, बिछिया  24.2, शमशाबाद 24.0,पेटलावद 23.6, मझगांव 23.0, सरई 22.2,  पांढुर्ना  22.0, खकनार 21.4, रहटगढ़ 21.2, मालथौन 21.0, लांजी 20.3, कुसमी 20.3, जावद 20.0,  आष्टा  20.0, बैहर 19.4, बरगी 19.4,कराहल 19.4, प्रभात पट्टन  19.3, भावगढ़ 18.0, मनासा 18.0, रामपुर 17.5, गरोठ 17.2, कु रवाई 17.2,  से गांव 17.0, उंचेहरा 17.0, कोलारस 17.0, देपालपुर 16.8, आठनेर 16.2,खालवा 16.0, सीहोर 16.0, बीरपुर 16.0, अशोकनगर 15.0, अंबाह 15.0, रावटी 15.0, रायपुर कर्चुलियान  15.0,  जयसिंह नगर 15.0, पिछोर 15.0, पोहरी 15.0, नटेरन 15.0, लाल बर्रा 14.7,  बटिया गढ़ 14.0, बजाग 14.0, मकसूदनगढ़ 14.0, छपारा 14.0, बड़ौदा 14.0,शि वपुरी 14.0, टीकमगढ़ 14.0, भाभरा 13.4, थांदला 13.2, शामगढ़ 12.6, हनुमना 12.4,अमरकंटक 12.0, चंदेरी 12.0,  सेंवढ़ा  12.0, पोरसा 12.0, घंसौर 12.0, रामा 11.2, बैरिसया 11.1, मुंगावली 11.0, देवास 11.0, चाचौड़ा 11.0, जवा 11.0, खरगापुर 11.0,  ग्यारसपुर 11.0,  चाचरिया पाटी 10.0, खजुराहो एयरपोर्ट  10.0, आरोन 10.0, रीवा-शहर 10.0, मनगवां 10.0, त्योंथर  10.0, कालापीपल 10.0, पलेरा 10.0,सिरोंज  10.0. मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। सीधी जिले में भारी वर्षा दर्ज़ की गई।  1  जून से 15  जुलाई तक मप्र में दीर्घावधि औसत से 72  % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मप्र में औसत  से 86 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 57 % अधिक वर्षा हो चुकी है।

Advertisement
Advertisement

मौसमी परिस्थितियां – उत्तरी  राजस्थान के मध्य भागों में डिप्रेशन अवस्थित  है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके उत्तरी राजस्थान  से होते हुए  धीरे-धीरे  पश्चिम -उत्तर -पश्चिम  की ओर बढ़ने की संभावना है।  उत्तरी  झारखंड और  संलग्न दक्षिण  बिहार  पर एक सुस्पष्ट  निम् दाब क्षेत्र   अवस्थित  है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके झारखंड और  दक्षिण बिहार  से होते  हुए   पश्चिम -उत्तर -पश्चिम  की ओर  पूर्वी उत्तर प्रदेश  की ओर बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ उत्तरी राजस्थान के  मध्य भागों में  बने डिप्रेशन के केंद्र  लेकर झारखंड , दक्षिण बिहार , पूर्व – उत्तर पूर्व  की ओर  उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।  पश्चिमी  विक्षोभ  मध्य  क्षोभ मंडलीय  स्तरों में  एक ट्रफ के रूप में  मध्य  समुद्र तल से 5.8  किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने  दतिया , भिंड , मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी , जबलपुर, मंडला,  पन्ना , छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में कहीं -कहीं  झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। भोपाल, विदिशा , सिहोर, राजगढ़,नर्मदा पुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन ,देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शि वपुरी,  ग्वालियर ,  श्योपुर कलां, रायसेन, बैतूल,  उमरिया , कटनी,  नरसिंह पुर, छिंदवाड़ा, सि वनी, बालाघाट, दमोह, सागर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं झंझावत , वज्रपात और  झोंकेदार  हवाएं चलने का अनुमान है। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मप्र के अनूपपुर, दमोह डिंडोरी , कटनी, मंडला, सागर, सिवनी, शहडोल और  उमरिया  जिले में  निम्न से मध्यम स्तर  का फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का खतरा संभव  है।

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement