Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश की बेड़िया मिर्च मंडी में व्यापारियों की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण

02 नवम्बर 2022, खरगोन: मध्य प्रदेश की बेड़िया मिर्च मंडी में व्यापारियों की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण – कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम और एसपी श्री धर्मवीर सिंह ने बेड़िया स्थित मिर्च मंडी का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मिर्च व्यापारियों से मंडी और खरगोन में मिर्च उत्पादन से सम्बंधित जानकारियां ली।व्यापारियों ने लेवलिंग की समस्या बताते हुए कहा कि नवीन मंडी में पर्याप्त जगह नहीं होने से बाहर मंडी संचालित करना पड़ रही है। मंडी में लेवलिंग और अतिक्रमण होने की समस्या व्यापारी सुनील पटवारिया और मुकेश बांदरे ने बताई। मंडी निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव योगेंद्र बर्वे से भी इस संबंध में जानकारी ली गई। कलेक्टर श्री कुमार ने एसडीएम श्री बीएस कलेश को निर्देश देते हुए कहा कि अतिक्रमण की जांच करे और लेवलिंग की समस्या को एक सप्ताह में दूर करे। दोनों ही अधिकारी सनावद-बड़वाह क्षेत्र में 4 नवम्बर से प्रारम्भ होने वाली पंचक्रोशी यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुँचे थे। इसी दौरान रुककर मंडी का अवलोकन किया।

5 से 7 वैरायटी बहुतायत में उत्पादित होती है

मंडी व्यापारियों ने कलेक्टर एसपी को चर्चा के दौरान बताया कि खरगोन के अलावा बड़वानी औा धार खंडवा से भी मिर्च बेड़िया मंडी में आती है। यहां लगातार 6 माह तक मिर्च का व्यापार चलता रहता है। समस्या सुनने के बाद कलेक्टर श्री कुमार ने एसडीएम श्री कलेश से मिर्च मंडी में अतिक्रमण दूर करने के लिए समय की जानकारी भी ली। स्वयं एसडीएम श्री कलेश ने एक सप्ताह में अतिक्रमण दूर करने का समय दिया।

महत्वपूर्ण खबर: आज का सरसों मंडी रेट (31 अक्टूबर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें