राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 12 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

25 अगस्त 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 12 जिलों में भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान,  मध्यप्रदेश  के भोपाल, उज्जैन, जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश  स्थानों पर वर्षा  दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।  

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – इंदरगढ़ 92.0, अलीराजपुर 88.2, रामपुर बाघेलान 84.4, मझगांव 78.0, डिंडोरी  77.2, बिलहरी 70.0,  गौरीहार 69.0, गुढ़ 67.0, कट्ठी वाड़ा 62.0, रीवा- हुजूर 58.0, जोबट  57.2, गोहद 55.0,  चन्नौड़ी  52.0, लवकुशनगर 48.0, मेघनगर 43.0, सोहावल 43.0, राजनगर 42.4, रीठी 42.4, नईगढ़ी 41.0, रायपुर  कर्चुलियान  41.0, नागौद 41.0, पन्ना  40.0, गौहरगंज 38.4,खातेगांव 38.0, हनुमना 36.0, चुरहट 36.0, रीवा-शहर 35.9,टि मरनी 35.2, बड़ौदा 35.0, मझौली 34.0, भाभरा 32.0, खजुराहो-एयर पोर्ट  32.0, ग्वालियर  31.0, बरही 31.0,  महेश्वर  31.0, मुरैना 31.0, देवेंद्र नगर 31.0, रायपुरा 30.2, मनगवां 30.0, धरमपुरी  टप्पा 29.0, पचमढ़ी 28.2, सतना 27.7, बिजुरी 27.4, मऊगंज 27.0, करकेली 26.9, हरदा 26.7, रामपुर 26.5, उदयगढ़ 26.2, बिलासपुर 25.6, निवाली 25.4, थांदला 25.4, भितरवार 25.2, ति रला 25.0,  उमरिया  24.8, छतरपुर 24.4, जैसीनगर 24.3, मोहगांव 23.3,  डोलरिया  23.1,  दतिया  23.0, ओरछा 23.0,  टोंकखुर्द  22.0, रहटगाँव 22.0, सिवनी मालवा 22.0, अजयगढ़ 22.0, धार 21.5, पेटलावद 21.4, पानसेमल 21.0, पटेरा 21.0, बड़वाह 21.0, अलीपुर 21.0, उंचेहरा 21.0, इटारसी 20.6,  चंदिया  20.6, स्ली मानाबाद 20.0, सिरमौर 20.0,  बड़ा मलहरा 19.4, बिजावर 19.2, राणापुर 19.1, सतवास 19.0, पुनासा बांध 19.0, नसरुल्लागंज 19.0, कोलारस 19.0, मानपुर 18.4, डबरा 18.3, नारायणगंज 18.2,  सोंडवा  18.0, कोतमा 18.0,  कन्नौद  18.0, बाग 18.0,मेहंदवानी 18.0, ढीमरखेड़ा 18.0, रावटी 18.0, पोहरी 18.0, जतारा 18.0, सरदारपुर 17.4, िचनोर 17.4, जबेरा 17.0, देवास 17.0, सनावद 17.0, बैराड़ 17.0, नौरोजाबाद 16.8, पाली 16.8, बहोरीबंद16.4, गंधवानी 16.0, मनावर 16.0, उमरबन  16.0, उदयनगर 15.0, कटनी 15.0, कसरावद 15.0, खुरई 15.0, गोह पारु  15.0, कराहल 15.0, पलेरा 15.0, सिहोरा 14.1, सैलाना 14.0, बाजना 14.0, सांवेर13.1, गोरमी 13.0, बकाल 13.0, नि वास 12.4, शाहपुरा-डिंडोरी  12.3, सोन कच्छ  12.0, जावर 12.0,  जयसिंह नगर 12.0, खाचरौद 12.0, देपालपुर 11.8,  उज्जैन  11.4, जैसो 11.2, बागली 11.0, अमरपाटन 11.0, मंदसौर 11.0, निवाड़ी 11.0, पिपलोदा 11.0, नरवर 11.0, बरेला 10.4,  खिरकिया  10.2, अमरकंटक 10.1, बदनावर 10.1,  भैंसदेही 10.0, भीमपुर 10.0, मकसूदनगढ़ 10.0,  मल्हारगढ़ 10.0, भावगढ़10.0, सिमरिया  10.0, जयतपुर 10.0, बीरपुर 10.0, मोहनगढ़ 10.0, कुंडम 9.8, पुष्प राजगढ़ 9.4,  नर्मदापुरम 9.3, अमरपुर 9.2, रामनगर 9.2,  कुक्षी  9.0, बजाग 9.0, धुंधड़का 9.0,  गुन्नौर  9.0, जवा 9.0.   मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।  सतना, डिंडोरी , कटनी, रीवा, छतरपुर, अलीराजपुर और  दतिया जिले में   भारी वर्षा हुई। 1  जून से 25  अगस्त तक  दीर्घावधि औसत से  मप्र में 24  % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 24  % अधिक और पश्चिमी मप्र में  औसत से 23  % अधिक वर्षा हुई है।

मौसमी परिस्थितियां – ऊपरी हवा का पहला चक्रवातीय परिसंचरण  ओडिशा – पश्चिम  बंगाल के तटों से दू र, उत्तर – पश्चिमी  बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है और ऊंचाई  के साथ  दक्षिण की ओर झुक रहा है। इसके  प्रभाव में , अगले 48 घंटों के दौरान इसी क्षेत्र में एक निम्न दबाव क्षेत्र  बनने की संभावना है। दूसरा  चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण हरियाणा और  संलग्न उत्तर – पूर्व  राजस्थान  के ऊपर  मध्य समुद्र  तल से 5.8 कि  मी की ऊंचाई पर  सक्रिय है। वर्तमान में मानसून ट्रफ   मध्य समुद्र  तल पर बीकानेर, जयपुर, आगरा, प्रयागराज, डाल्टन गंज,जमशेदपुर, दीघा से होकर  दक्षिण – पूर्व  की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर – पूर्व  तक विस्तृत है। एक  ट्रफ ,  दक्षिण   हरियाणा  और  संलग्न  उत्तर – पूर्व  राजस्थान  पर बने ऊपरी हवा के  चक्रवातीय परिसंचरण से  दक्षिण उत्तर प्रदेश ,  उत्तर – पूर्व   मध्यप्रदेश , उत्तर  छत्तीसगढ़ , झारखंड, गंगीय  पश्चिम बंगाल के  दक्षिणी भागों से होकर,  ओडिशा – पश्चिम  बंगाल के तटों से दू र,  उत्तर – पश्चिम  बंगाल की खाड़ी पर बने  चक्रवातीय परिसंचरण  के  केंद्र  तक  मध्य समुद्र तल से 1.5 और 3.1 कि मी की ऊं चाई के  मध्य विस्तृत है। पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में अवस्थित है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच,  दतिया , भिंड , मुरैना, सिंगरौली , सिवनी, मंडला और  बालाघाट जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के शेष  जिलों में कहीं -कहीं  झंझावात / वज्रपात के साथ कुछ / अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements