बड़वानी और धार जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना
23 जुलाई 2026, इंदौर: बड़वानी और धार जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम , उज्जैन , रीवा, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर , ग्वालियर एवं सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; चंबल संभाग के जिलों में कहीं – कहीं वर्षा दर्ज़ की गई । 1 जून से 23 जुलाई तक मप्र में दीर्घावधि औसत से 10 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -13 % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -06 % कम वर्षा हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़ें – अति भारी वर्षा सीहोर, रायसेन एवं सिवनी जिलों में हुई। जबकि भारी वर्षा मंदसौर , विदिशा , रतलाम एवं कटनी जिलों में दर्ज़ की गई। सर्वाधिक वर्षा पूर्वी मप्र में बालाघाट में 462.6 मिमी तथा पश्चिमी मप्र में आगर मालवा में 356. 4 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – मानसून द्रोणिका (ट्रफ ) औसत समुद्र तल पर अब जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, डाल्टनगंज, कांथी ( कोनटाई ) से होकर गुजर रही है तथा वहां से दक्षिण – पूर्व दिशा में पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है। पूर्व – पश्चिम शियर ज़ोन अब पूर्वोत्तर
अरब सागर से मणिपुर तक फैला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ ) जम्मू एवं आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। एक अन्य ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण -पूर्व राजस्थान तथा उससे लगे उत्तर – पश्चिम मप्र के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई पर स्थित है।
पूर्वानुमान– मौसम केंद्र के अनुसार बड़वानी, धार जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाओं के साथ अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सीहोर , उज्जैन , शाजापुर, सतना और कटनी जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि शिवपुरी , ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना और श्योपुरकलां जिलों में कुछ स्थानों पर ,भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर , राजगढ़, नर्मदापुरम , बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर,मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी ,कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर , छिंदवाड़ा , सिवनी , मंडला, बालाघाट, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़,निवाड़ी मैहर और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर तथा खरगोन , बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

