State News (राज्य कृषि समाचार)

के – मैक्स सुपर से मिले भरपूर पैदावार

Share

22 अगस्त 2022, इंदौर: के – मैक्स सुपर से मिले भरपूर पैदावार – उत्तम उत्पाद उपलब्ध कराने वाली प्रसिद्ध कम्पनी कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा लि का उत्पाद के -मैक्स सुपर एक मृदा पोषक तत्व मोबिलाइजर है, जो प्रोटीन , हाइड्रो लाइजेट और एमिनो एसिड युक्त माइक्रोएल्गी से प्राप्त कार्बनिक रूप में समृद्ध दानेदार रूप में उपलब्ध है। इससे फसल को आधार मिलता है और भरपूर पैदावार होती है।

कम्पनी के स्टेट हेड श्री अजय पाटिल ने बताया कि के -मैक्स सुपर शत प्रतिशत प्राकृतिक उत्पाद है ,जो पेटेंटेड यूपीटी तकनीक से तैयार किया गया है, जो संगठन को जैव रूप में बनाए रखने में मदद करता है। इसके उपयोग से मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार होता है। जिससे फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनों बढ़ती है। यह अंकुरण और पौधों में वृद्धि के अलावा प्रकाश संश्लेषण गतिविधियों में भी सुधार करता है। इस कारण पौधे स्वस्थ और मज़बूत रहते हैं। के -मैक्स सुपर अजैविक तनाव के प्रति पौधों में सहनशीलता बढ़ाता है। फूल और फलों की वृद्धि में भी सहायक होता है।

श्री पाटिल ने बताया कि के -मैक्स सुपर मिट्टी के पीएच मान को बनाए रखने के साथ ही मृदा लवणता से प्रतिक्रिया में सुधार के अलावा मिट्टी के पोषक चक्र को बनाए रखने में भी मदद करता है। यह भूमि के कटाव को भी नियंत्रित करता है। इन सब विशेषताओं के कारण फसल की गुणवत्ता बढ़ती है और भरपूर पैदावार मिलती है। लघु एवं मध्यम अवधि की फसल के लिए इसकी 4 किलो /एकड़ मात्रा का छिटका(ब्रोडकास्ट ) विधि का प्रयोग करें ,जबकि बारहमासी , कंद फसलें और उच्च पोषण की ज़रूरत वाली फसलों में इसकी 8 किलो /एकड़ मात्रा का बुवाई और ब्रोडकास्ट विधि द्वारा प्रयोग करना चाहिए । अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18005725065 पर सम्पर्क करें।

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन में पीला मोज़ेक रोग के नियंत्रण के लिए सलाह

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *