राज्य कृषि समाचार (State News)

धान की रोपाई होगी आसान! राइस ट्रांसप्लांटर मशीन पर मिलेगा अनुदान, 28 जुलाई तक करें आवेदन

23 जुलाई 2026, भोपाल: धान की रोपाई होगी आसान! राइस ट्रांसप्लांटर मशीन पर मिलेगा अनुदान, 28 जुलाई तक करें आवेदन – मध्यप्रदेश राज्य शासन की ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के अंतर्गत किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर मशीनों पर अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान  28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सहायक कृषि यंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान राइडिंग टाइप एवं वॉक बिहाइंड श्रेणी की पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर मशीनों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन dbt.mpdage.org वेबसाइट पर किसी भी एमपी ऑनलाइन (MP Online) केंद्र के माध्यम से किए जा सकते हैं।

आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी

आवेदन के लिए किसानों को खसरा-बी1, आधार कार्ड तथा स्वयं के बैंक खाते की पासबुक की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही आवेदन करने से पहले किसान को अपने स्वयं के बैंक खाते से “सहायक कृषि यंत्री, विदिशा” के नाम डिमांड ड्राफ्ट बनवाना अनिवार्य होगा। बिना डिमांड ड्राफ्ट के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

मशीन के अनुसार जमा करना होगा डिमांड ड्राफ्ट

योजना के तहत पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर राइडिंग टाइप मशीन के लिए 15,000 रुपये तथा पैडी (राइस) ट्रांसप्लांटर वॉक बिहाइंड मशीन के लिए 10,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा।

कृषि विभाग ने जिले के पात्र किसानों से निर्धारित अवधि में आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है। इससे धान की रोपाई आधुनिक तकनीक से कम समय और कम श्रम में की जा सकेगी तथा कृषि कार्यों में दक्षता और उत्पादकता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।  

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture